24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने ही देश की संसद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ की हुई बेइज्जती, सांसद ने कहा गीदड़

Pakistani MP Slams PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ की अपने ही देश में किरकिरी हो रही है। हाल ही में पाकिस्तान की संसद में एक सांसद ने पाकिस्तानी पीएम को जमकर लताड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 May 2025, 4:12 PM IST

Shahid Ahmed Khattak slams Shehbaz Sharif

Shahid Ahmed Khattak slams Shehbaz Sharif

भारत (India) के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के बाद से पाकिस्तान (Pakistan) में खलबली मची हुई है। देश की सेना और सरकार पहले से ही भारत के हमले से डरी हुई थी, लेकिन भारतीय एयरस्ट्राइक्स के बाद अब बौखला भी गई है। पाकिस्तानी नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं और भारत के इस कदम की निंदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, विपक्ष के नेता तो अब अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं। पाकिस्तान की संसद में एक सांसद ने पीएम शहबाज़ शरीफ को जमकर लताड़ लगाई।

पीटीआई सांसद ने शहबाज़ को बताया गीदड़

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब विपक्ष के नेताओं का सरकार पर गुस्सा फूट रहा है। जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) की पीटीआई (PTI) पार्टी के सांसद शाहिद अहमद खट्टक (Shahid Ahmed Khattak) ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ को गीदड़ (कायर) बताया। शाहिद ने कहा कि भारत की इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद शहबाज़ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला, जो एक कायराना हरकत है।



यह भी पढ़ें- Helicopter Crash: श्रीलंका में एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 सैनिकों की मौत

भारत ने नाकाम किए पाकिस्तान के हमले

भारत ने बीती रात पाकिस्तान की नापाक हरकतों को एक बार फिर नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात को भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' का बदला लेने के लिए जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir), राजस्थान (Rajasthan) और पंजाब (Punjab) के सहरदी इलाकों में मिसाइल औऱ ड्रोन से हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। रूस (Russia) से मिले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी पाकिस्तानी हमलों को फेल कर दिया।

यह भी पढ़ें- अमेरिका भी नहीं बना पाया इस खूंखार पाकिस्तानी आतंकी की सही ‘कुंडली’, पाकिस्तान ने पूरी दुनिया को बरगलाया

#OperationSindoorमें अब तक