पिछले कुछ समय में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया, जो किसी से छिपा नहीं। पहलगाम आतंकी हमला (Pahalgam Terrorist Attack), उसके जवाब में भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor), फिर पाकिस्तान का भारतीय शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले करना जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया, फिर भारत का पाकिस्तानी सैन्य ठिकाओं पर हमले करना, इन सबसे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। हालांकि अब दोनों देशों के बीच सीज़फायर चल रहा है। पाकिस्तानी नेता भी मान चुके हैं कि भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे पाकिस्तान फिर बौखला गया है।