
Venus transit: शुक्र राशि परिवर्तन से इन राशियों को हो सकती है मुश्किल (Photo Credit: Freepik And Patrika Design)
Venus Transit: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि शुक्र के शुभ प्रभाव से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है, इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन मुख्य रूप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी वृद्धि होती है (Shukra Gochar Vrishabh Rashi 2025)।
इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी शुक्र की स्थिति का असर पड़ता है, यदि कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं शुक्र की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है। शनि और बुध, शुक्र के मित्र ग्रहों में आते है। शुक्र ग्रह के शत्रुओं में सूर्य और चंद्रमा हैं। शुक्र के साथ गुरु और मंगल सम संबंध रखते हैं। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशिगत संज्ञक और मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक कहे गए हैं। आइये जानते हैं ज्योतिष में शुक्र का महत्व
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है। व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हों, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है।
ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है। शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं। आइये जानते हैं वृषभ राशि में शुक्र गोचर से किन राशियों पर दुर्भाग्य का साया पड़ेगा।
आप साझेदारी में व्यापार करना चाहते हैं तो कुछ समय के लिए यह योजना टाल दें। इस अवधि में एक ओर पैसा कमाने में सफल होंगे तो दूसरी ओर आपको खर्चे भी बढ़ते जाएंगे। आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा।
कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कई क्षेत्रों से धन कमाने के मौके मिलेंगे लेकिन आपको खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका बन रही है। लव लाइफ में किसी वजह विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा धन हानि की आशंका बन रही है।
काम की वजह से विदेश भी जाना पड़ सकता है। इस अवधि में भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले अपना कार्य ईमानदारी से करें, वर्ना परेशानी हो सकती है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्र के पास अमृत संजीवनी है और शुक्र पृथ्वी के साथ हैं। इसलिए वृषभ राशि में शुक्र गोचर से वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुभ असर देखने को मिलेगा। ललित कलाओं की तरफ आप का रूझान हो सकता है। यदि आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
वहीं मीडिया आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी यह शुक्र लाभ कराने वाला होगा। जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। जॉब बदलने का विचार मन में है तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यवहार में सौम्यता लाएगा। प्रशासनिक और राजनीतिक मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। विपरीत जेंडर के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार वृषभ राशि में शुक्र गोचर के समय मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करना चाहिए। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं।
चमकदार सफेद और गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।
Updated on:
29 Jun 2025 03:48 pm
Published on:
29 Jun 2025 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
