31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 6 राशियों के लोग रहें सावधान, मीन राशि में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर से जिंदगी में आ सकता है भूचाल

Surya Grahan Shani Rashi Parivartan: 29 मार्च को बड़ी खगोलीय घटना घटने वाली है, इस दिन मीन राशि में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर होने वाला है। ज्योतिषियों का मानना है कि इससे 6 राशियों को बड़ा नुकसान हो सकता है, इन्हें सतर्क रहना होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Mar 28, 2025

Surya Grahan Shani Rashi Parivartan 2025

Surya Grahan Shani Rashi Parivartan 2025: सूर्य ग्रहण राशि परिवर्तन 2025 का प्रभाव

Surya Grahan Shani Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2025 में 4 बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है, इसमें से सबसे महत्वपूर्ण शनि गोचर 29 मार्च 2025 को हो रहा है। इस दिन शनि राशि परिवर्तन कर मीन राशि में पहुंच जाएंगे, इस दौरान सूर्य ग्रहण भी लगेगा।


इसके अलावा मीन राशि में सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति के साथ षटग्रही योग भी बनेगा। मीन राशि में ही सूर्य और राहु के होने से यहीं ग्रहण योग भी बन रहा है। इसकी वजह से विश्व में शांति वार्ता विफल हो सकती है, आपदा हो सकती है। ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय की मानें तो इसका 6 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइये जानते हैं शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का किन राशियों को होगा दुष्प्रभाव

मेष राशि

सूर्य ग्रहण का मेष राशि वालों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इस समय सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा का षटग्रही योग, सूर्य ग्रहण के साथ शुभ नहीं माना जाता है। इसके प्रभाव से मेष राशि वालों के पारिवारिक मतभेद बढ़ेंगे और आर्थिक नुकसान होगा। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से शत्रु पक्ष भी मेष राशि वालों को परेशान कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः

Surya Grahan 2025: इतिहास गवाह है, जब-जब 15 दिन में दो ग्रहण, तब-तब मची तबाही, जानिए क्या कहती है बृहत्संहिता की भविष्यवाणी


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य, राहु, शनि और सूर्य ग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि वालों के कार्य क्षेत्र में कई रूकावटें ला सकती हैं। इन राशि वालों को नौकरी जाने का डर भी बना रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए शनि का गोचर पिता के स्वास्थ्य को खराब करने वाला होगा, इसलिए पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।


सिंह राशि

सूर्य ग्रहण और षटग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए नुकसानदायक है। इस राशि पर शनि की ढैय्या भी शुरू होगी, इसका सिंह राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मतभेद की वजह से बंटवारा या अशांति हो सकती है। इन राशि वालों के लिए शनि का गोचर अच्छा नहीं है, क्योंकि इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में भी कई रूकावटों का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

Surya Grahan 2025: 100 साल बाद मीन राशि में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक साथ, 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ


कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण और शनि गोचर नुकसानदायक है। इस समय जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। कन्या राशि वालों के लिए शनि का गोचर वैवाहिक जीवन को खराब करने वाला होगा, इसलिए व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का गोचर और सूर्य ग्रहण नुकसानदायक है। इसकी वजह से वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पेट की समस्या भी हो सकती है। सूर्य, शनि, राहु के प्रभाव के कारण इन राशि वालों को संतान की चिंता भी विशेष रूप से रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

Surya Grahan 2025: इस तारीख को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं?

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर और सूर्य ग्रहण का प्रभाव धनु राशि वालों के माता का स्वास्थ्य खराब कर सकता है। माता के सुख की हानि भी हो सकती है। धनु राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या शुरू होगी, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक