Operation Sindoor: पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना की सटीक जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर जहां देशभर में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है, वहीं महानायक अमिताभ बच्चन की चुप्पी सबका ध्यान खींच रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही ‘बिग बी’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लगातार ब्लैंक पोस्ट साझा कर रहे हैं।