
IND vs AUS: पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए दोनों टीम तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच भारत की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के नाक में दम करने वाले केएल राहुल को नेट प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लगा बैठे थे तो वहीं अब टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चोट लग गई है। रोहित शर्मा को रविवार को नेट प्रैक्टिस दौरान घुटने में चोट लग गई। रोहित थ्रो डाउन विशेषज्ञ के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे, इसी बीच गेंद उनके घुटने पर जा लगी। 26 दिसंबर से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे से पहले रोहित शर्मा का चोटिल होना भारतीय खेमे के लिए अच्छी खबर नहीं है।
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। चोट लगने के बाद उन्हें घुटने पर आईस पैक लगाते देखा गया। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है, लेकिन प्रैक्टिस के दौरान वह दर्द में जरूर दिखे। वहीं, शनिवार को चोटिल हुए केएल राहुल की चोट को लेकर भी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है। टीम प्रबंधन ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
दरअसल, जब कप्तान रोहित शर्मा को नेट्स में बल्लेबाजी करते समय अचानक बाएं घुटने पर चोट लगी तो वह तुरंत असहज महसूस करने लगे। हालांकि उन्होंने थोड़ी देर तक बल्लेबाजी जारी रखने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्होंने बाहर जाने का फैसला किया। इसके बाद उन्हें घुटने पर आइस पैक लगाते देखा गया।
रोहित शर्मा की बात करें तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला चौथा टेस्ट उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने इस सीरीज में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। रोहित पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीरीज में जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप जैसे खिलाड़ियों से भी कम रन बनाए हैं। विराट कोहली के साथ रोहित भी निश्चित रूप से सवालों के घेरे में होंगे।
Updated on:
22 Dec 2024 11:09 am
Published on:
22 Dec 2024 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
