
Aaj Ka Rashifal 21 January 2025: आज का राशिफल 21 जनवरी मंगलवार 21 जनवरी 2025
Aaj Ka Rashifal 21 January 2025: आज का राशिफल के अनुसार 21 जनवरी को मंगल गोचर होगा। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। मंगल राशि परिवर्तन के पहले दिन मेष से मीन तक के लोगों का भाग्य कैसा रहेगा, पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल मंगलवार (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 21 जनवरी को मेष राशि वालों के व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने काम में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं, विवाद संभव है।
आज का राशिफल वृषभ राशि 21 जनवरी के अनुसार मंगलवार को आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर का लाभ लें, ख्याति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल मिथुन राशि 21 जनवरी के अनुसार आज मंगल गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। इसका भी असर पड़ेगा, इस ग्रह गोचर की घटना के पहले दिन मंगलवार को वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।
आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार के अनुसार आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें, कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि मंगलवार के अनुसार 21 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार मंगलवार को रूके कार्यों में गति आएगी, स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार मंगलवार को तुला राशि वाले किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीक के प्रयोग से तुला राशि के विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 21 जनवरी को राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।
मंगलवार धनु राशिफल के अनुसार 21 जनवरी को आय के नए स्तोत्र स्थापित होंगे। भाग्य के साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता मिलेगी। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
मंगलवार मकर राशिफल के अनुसार 21 जनवरी को अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।
कुंभ राशिफल मंगलवार के अनुसार 21 जनवरी को कुंभ राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे, परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।
मीन राशिफल मंगलवार के अनुसार 21 जनवरी के दिन की शुरुआत में मीन राशि वालों पर क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। इस समय कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
Updated on:
21 Jan 2025 08:50 am
Published on:
20 Jan 2025 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
