
Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: आज का राशिफल 22 मई गुरुवार 2025 (Photo Design: Patrika)
Daily Horoscope Today: गुरुवार को सभी राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, आज का राशिफल में आपको बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो पढ़ें दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार गुरुवार को आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। इससे मेष राशि वालों के यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 22 मई को दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार गुरुवार को आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। 22 मई को धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 22 मई 2025 को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह राशि आज का राशिफल के अनुसार अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें, बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
कन्या आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार 22 मई 2025 को कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
तुला आज का राशिफल 22 मई 2025 के अनुसार सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे, कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
ये भी पढ़ेंः
वृश्चिक आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। 22 मई को स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
धनु आज का राशिफल 22 मई 2025 के अनुसार गुरुवार का दिन चिंताजनक रूप से बीतता नजर आएगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर आज का राशिफल 22 मई के अनुसार गुरुवार के दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। सांस से संबंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
कुंभ राशि आज का राशिफल संकेत करता है कि समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः
मीन आज का राशिफल 22 मई के अनुसार अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।
संबंधित विषय:
Updated on:
21 May 2025 05:08 pm
Published on:
21 May 2025 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
