
Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2025: आज का टैरो राशिफल बृहस्पतिवार 13 मार्च 2025
Holi Tarot Rashifal: गुरुवार टैरो राशिफल 13 मार्च 2025 के अनुसार वृषभ, सिंह समेत 3 राशियों को धन लाभ हो सकता है। बृहस्पतिवार को आज का टैरो राशिफल में जानें होली पूजा के दिन किसे मिलेगी सफलता (Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2025)
आज का मेष टैरो राशिफल 13 मार्च के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको कुछ परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर उलझन भी रहेगी।
आज का वृषभ टैरो राशिफल गुरुवार के अनुसार 13 मार्च के अनुसार वृषभ राशि के लोगों को होलिका दहन के दिन हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है। साथ ही आज व्यापारियों को भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आज आपके लिए धन लाभ और बचत के अच्छे योग बन रहे हैं।
आज का टैरो राशिफल मिथुन राशि 13 मार्च के अनुसार गुरुवार को मिथुन राशि के लोगों को होली के दिन घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल और सौहार्द्र की कमी होगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का टैरो राशिफल कर्क राशि के अनुसार 13 मार्च को कर्क राशि के लोगों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे रहने वाले हैं। उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।
आज का सिंह टैरो राशिफल 13 मार्च होलिका दहन के दिन सिंह राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोग आपसे काफी प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा जातकों को और व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
आज का कन्या टैरो राशिफल गुरुवार के अनुसार 13 मार्च को कन्या राशि के लोग व्यावसायिक गतिविधियों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। इस राशि के कुछ लोगों को आज अपनी संतान के वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है। हालांकि आज आपको माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का टैरो राशिफल तुला राशि गुरुवार के अनुसार होली पूजा के दिन 13 मार्च को तुला राशि के लोगों को कोई गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है। इसलिए थोड़ा सोच समझकर ही कोई फैसला करें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता और सावधानी से आप बच सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का टैरो राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार बृहस्पतिवार को वृश्चिक राशि के लोगों को 13 मार्च को किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। होली पूजा के दिन का समय प्रेम प्रसंगों के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।
आज का धनु टैरो राशिफल गुरुवार के अनुसार 13 मार्च को धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पूंजी निवेश के मामले में बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आज आपको पूंजी निवेश से लाभ मिलेगा। हालांकि, अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः
मकर टैरो कार्ड रीडिंग टुडे 13 मार्च को आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे।
कुंभ टैरो कार्ड रीडिंग टुडे 13 मार्च को कुंभ राशि के लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः
टैरो कार्ड रीडिंग मीन राशि 13 मार्च को मीन राशि के लोगों को गुरुवार को प्रत्यक्ष रूप से शत्रुओं से परेशानी होगी। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। वहीं, आज करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
Updated on:
13 Mar 2025 07:28 am
Published on:
12 Mar 2025 06:24 pm
