
Grah Gochar June 2025: ग्रह गोचर जून 2025 (Photo Credit: Freepik)
Grah Gochar June 2025 Horoscope: जून महीना कई राशि के लोगों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। इसका कारण बनेगी बुध, मंगल, बृहस्पति (अस्त), सूर्य, बुध और शुक्र की चाल बदलना । इस महीने कई बड़े ग्रह 7 बार अपनी चाल बदलेंगे, इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ता है। विशेष रूप से 3 राशियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ...
06 जून: बुध का मिथुन राशि में गोचर
07 जून: मंगल का सिंह राशि में गोचर
09 जून: बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त
11 जून: बुध का मिथुन राशि में उदय
15 जून: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
22 जून: बुध का कर्क राशि में गोचर
29 जून: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
ये भी पढ़ेंः
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन- 8 जून को मृगशिरा और 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर
बुध नक्षत्र परिवर्तन- 9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन- 13 जून को भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर
मंगल नक्षत्र परिवर्तन- 7 जून को मघा और 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
गुरु नक्षत्र परिवर्तन- 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
नए महीने में ग्रहों की चाल में बदलाव धनु राशि वालों के लिए लाभप्रद हो सकता है। इस महीने गुरु की सप्तम दृष्टि धनु राशि पर रहेगी। हालांकि इस समय शनि की ढैय्या भी प्रभावित करेगी, लेकिन फिर भी लाभ मिलने की संभावना है।
इस महीने धनु राशि वाले धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही अगले 30 दिन में कोई वाहन या प्रापर्टी का लेन-देन कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा और किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
जून 2025 का महीना तुला राशि के लोगों को सकारात्मक फल दे सकती है। क्योंकि इस महीने शुक्र मेष राशि में विराजमान होकर तुला पर दृष्टि रखेंगे, जिससे करियर में पदोन्नति और बड़ी सफलता पा सकते हैं। इस महीने तुला राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस महीने तुला राशि के लोगों का फंसा हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस दौरान आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही विदेशों से लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी जून 2025 शुभ फल देने वाला है, क्योंकि मंगल और केतु की दृष्टि कुंभ राशि से सप्तम भाव पर रहेगी। अगले 30 दिन कुंभ राशि के शादीशुदा लोगों का वैवाहिक अच्छा बीतने की संभावना है। साथ ही आपको इस समय किस्मत का साथ मिलेगा।
इस महीने आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही शुक्र मेष राशि में विराजमान होकर तुला राशि पर दृष्टि रखेंगे जिससे आपको करियर में पदोन्नति और बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही संबंधियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इससे आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
Updated on:
30 May 2025 01:45 pm
Published on:
30 May 2025 01:44 pm
