3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 13 July : कल चमकेगा इन राशियों का भाग्य! जानें किसे मिलेगा प्यार, पैसा और सफलता

Kal Ka Rashifal 13 July 2025 : मेष को धार्मिक कार्यों में रुचि, वृषभ को वाहन सुख, मिथुन को प्रेम में अनुकूलता। कर्क को संपत्ति लाभ, सिंह को शिक्षा में सफलता, कन्या को व्यवसाय में लाभ। तुला को नौकरी में सफलता, वृश्चिक को शुभ समाचार व निवेश लाभ, मीन को सामाजिक सम्मान मिलेगा।पं. चंदन श्याम नारायण व्यास

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 12, 2025

Kal Ka Rashifal 13 July 2025

Kal Ka Rashifal 13 July 2025

Kal Ka Rashifal 13 July 2025 : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक आयोजनों में व्यतीत होगा, जिससे उनकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी । वृषभ राशि के जातकों को झूठ बोलने से बचना होगा, हालांकि उन्हें वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कर्क राशि वालों को संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा और रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। सिंह राशि के विद्यार्थी वर्ग को आज सफलता मिलने के योग हैं। कन्या राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे। तुला राशि वालों के नौकरी में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है और निवेश से लाभ होने की संभावना है। अंत में, मीन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और उनकी व्यवसायिक नई योजनाएं साकार होंगी। कल का राशिफल 13 जुलाई 2025 में जानें पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से (Kal Ka Rashifal)

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी। निजी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दिन शुभ रहेगा। परीक्षा में सफलता के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

झूठ बोलने से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ चिंता तथा तनाव रह सकता है। धैर्य बनाए रखें और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करें।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भय और चिंता का माहौल रह सकता है। सरकारी कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कुबुद्धि वाले लोगों की संगति से बचें।

कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)

समय पर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा हो सकती है।

कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)

आपको अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)

पारिवारिक विवादों से बचें। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विवाद से आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हानि संभव है। व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे।

तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)

कर्मचारियों की अनियमितता से आप परेशान रहेंगे। सिर दर्द की पीड़ा रह सकती है। नौकरी में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन की प्राप्ति सुगमता से होगी।

कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)

कई दिनों से आप यात्रा करने का सोच रहे हैं, लेकिन टाल देते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय बीतेगा। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा।

कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)

व्यवसाय में आ रहे अवरोधों से आपका आत्मबल कम हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। धर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी।

मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)

आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय रहते सुधर जाएं, अन्यथा समय आपको सुधार देगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फिजूल खर्च होंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

यदि आप सही मायने में सफल होना चाहते हैं तो अपना नजरिया सकारात्मक करें। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। तनाव रहेगा, बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

भक्ति भाव में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा।

#Rashifal-2025में अब तक