
Rashifal 17 July 2025 : सावन का गुरुवार, इन 8 राशियों पर बरसेगी सुख-समृद्धि, बनेंगे धन लाभ के योग
Kal Ka Rashifal 17 July 2025 : 17 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशियों के लिए आज का दिन सुख और समृद्धि लेकर आ रहा है। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेकिन कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन वालों को संभलकर रहने की सलाह है। ज्योतिष पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।
अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। आपकी जीवनशैली में बदलाव से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।
अपनी समझदारी से रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।
अपने वाक्चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। शारीरिक पीड़ा रह सकती है। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
किसी के बारे में ज़्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।
कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकारक रहेगी।
संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।
ज्योतिष पं. चंदन श्याम नारायण व्यास
Published on:
16 Jul 2025 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
