
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2025 : सर्वार्थ सिद्धि योग में खुलेगा किस्मत का ताला, ये 5 राशियां रहेंगी इस हफ्ते लाइमलाइट में
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2025 :सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में शुरू हो रहा यह सप्ताह जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। टैरो कार्ड्स रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह समय प्रेम, व्यापार और व्यक्तिगत सफलता से भरपूर रहेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए आपका साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है। मेष राशि के लिए प्रेम जीवन सुखद रहेगा,विदेश व्यापार से लाभ संभव है। वृषभ के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। प्रेम प्रस्ताव के लिए शुरुआती दिन उपयुक्त हैं। मिथुन के लिए सप्ताह मेहनत भरा होगा। तनाव व झगड़ों से दूर रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, नया रिश्ता भी शुरू हो सकता है। कर्क राशि के व्यापारियों के लिए लाभदायक समय है। निजी जीवन संतोषजनक रहेगा, पेशेवर सफलता संभव है। सिंह के लिए सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। विवाहितों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कन्या के लिए अनुकूल समय है। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
मेष राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि सप्ताह की शुरुआत प्रेम जीवन के लिहाज़ से काफी सुखद रहने वाली है। इस दौरान रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और दिल से जुड़ी बातें आसानी से साझा होंगी। हालांकि, आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा—किसी भी तरह की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में लगे लोगों को अच्छे लाभ की संभावनाएं हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में हालात थोड़े बदल सकते हैं, लेकिन आपके छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम लेकर आएंगे। यह समय अपने कौशल और धैर्य का सही उपयोग करने का है।
Horoscope Aries : मेष राशि का अप्रेल का मासिक राशिफल
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आप परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ मेल मिलाप में आप व्यस्त रहेंगें। अब आप अपनी योजनाएं बनानी शुरू कर सकते हैं। यदि किसी को प्रपोज करने के मूड में हैं तो यह नेक काम सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही कर डालें। सप्ताहांत में काम के बावजूद भी प्रेम के लिए समय निकाल ही लेंगे।
टैरो कार्ड्स के संकेतों के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मेहनत से भरा रहेगा। आपको लगातार यह याद दिलाते रहना होगा कि सफलता का रास्ता परिश्रम से होकर ही गुजरता है। इसलिए बिना थके अपने कार्यों में लगे रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा — शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि बेवजह के झगड़ों या तनावपूर्ण परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी या प्रियजन के साथ कुछ खास पल साझा करेंगे। साथ ही, किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत भी नज़र आ रहे हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनचाही परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि इस दौरान खुद पर संयम रखें। खासकर बे वजह उत्तेजित न हों। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगें। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा अच्छा समय है। यह सप्ताह व्यापारी वर्ग के जातकों को मुनाफा दिलाने वाला रहेगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आपको सलाह है कि खुद को गलत आदतों से दूर रखें। किसी बात को लेकर आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है। छोटे भाई बहनों के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह मध्य में अनुकूल नहीं है अत: सावधानी से काम लें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह निवेश की दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। आप संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की सोच सकते हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके परिवार और मित्रों से आपको पूरा आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही, किसी मित्र या परिचित के माध्यम से आपको अतिरिक्त आय का कोई नया जरिया भी मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो सकती है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त करेगा। सेहत का मामले में भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपके जीवनसाथी आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक झगड़े आपके घरेलू संबंधों को कमजोर कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिवालों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि फिलहाल, अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा प्यार के नए संबंध भी बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवनसाथी आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। कुल मिलाकर भाग्य इस समय आपके पक्ष में रहेगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह पहले किए गए प्रयासों का लाभ दिलाने वाला है। हालांकि, इस सप्ताह सूर्य की स्थिति आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रही है। जिस वजह से आपके आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए अच्छा समय है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक होने वाला है। इस सप्ताह कई अच्छा अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ विशेष लाभ और अवसर भी दिए जा सकते हैं। फिलहाल, प्रियजनों के साथ संपर्क में रहें। पारिवारिक जीवन में आनंद और घनिष्ठता बढ़ेगी। आपसी सहयोग भी मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह वैवाहिक संबंधों के मामले में थोड़ा मनमुटाव कराने वाला रहेगा। इसके अलावा आय संबंधी मामलों में भी दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग नई योजनाओं पर काम करेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के आसार है। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में सुधार कराने वाला रहेगा।
मीन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि यह सप्ताह आपके लिए काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में कराने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। सप्ताह मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा, आप खूब मौज मस्ती और खेल कूद करते नजर आएंगे। काम करने के लिए समय संतोषजनक रहेगा। आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी।
Published on:
19 Apr 2025 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
