सोनम रघुवंशी के भाई और पिता ने सोनम को सजा से बचाने के लिए वकील करने के संबंध में भी अहम फैसला लिया है। उनका कहना है कि सोनम से बात करने के बाद ही वे उसकी पैरवी के लिए वकील करने की बात सोचेंगे। भाई गोविंद रघुवंशी और पिता का साफ कहना है कि यदि सोनम, अपने पति की हत्या में शामिल होने की बात कबूलेगी तो हम वकील नहीं करेंगे, लेकिन यदि वह इससे मना करेगी तो हम उसका बचाव जरूर करेंगे।