
शिलांग में मारे गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव इंदौर पहुंचा (सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो)
Indore Missing Couple: शिलांग में जान गंवाने वाले इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव बुधवार को फ्लाइट से इंदौर पहुंचा। शाम को अंतिम संस्कार हुआ। शव डिकंपोज होने से ताबूत नहीं खोला गया। परिजन ने केस में सीबीआइ जांच की मांग की। उन्होंने ध्यानाकर्षण के लिए घर के बाहर बेटे राजा और लापता बहू का पोस्टर लगाया। पोस्टर में बेटे की मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई।
शिलांग में पीएम के बाद राजा रघुवंशी (30) के शव को इंदौर लाए। इसके बाद ताबूत सहित शव को मोक्ष वाहन से सहकार नगर, कैट रोड स्थित घर लेकर पहुंचे। बेटे राजा की याद में मां व परिवार बिलखने लगा। वे बेटी को सुरक्षित लाने की बात कहते रहे। भाई विपिन ने बताया, यदि समय पर पूर्वी खासी हिल्स पुलिस सक्रिय हो जाती तो घायल भाई की जान बचाई जा सकती थी। हमलावर ने प्लानिंग के तहत वारदात की है। गुमराह करने वाहन को वारदात स्थल से 25 किमी दूर छोड़ दिया। हमें सोनम सुरक्षित मिल जाए इसके लिए सरकार से मांग कर रहे हैं।
भाई सचिन ने बताया, हमने घर के बाहर पोस्टर लगाया है। केंद्र और राज्य सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो डबल डेकर व उसके आसपास लापता सोनम की सर्चिंग जारी है। वहां की पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक महिला का रेन कोट मिला है। रेन कोट को पुलिस ने सोनम का बताया है। सोनम का कुछ पता नहीं चला है।
Updated on:
07 Jun 2025 04:54 pm
Published on:
05 Jun 2025 08:56 am
