22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान में आज फिर गरजेंगे लड़ाकू विमान, जारी हुआ NOTAM

Indian Air Force exercise: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत रात को हुए एयर स्ट्राइक के बाद आज भारतीय वायुसेना राजस्थान से सटे सीमा क्षेत्र में अभ्यास करने जा रही है। यह अभ्यास पहले से ही निर्धारित था, जिसको लेकर नोटम जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 7 May 2025, 11:38 PM IST

Rafale-Fighter-Jet

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान (फाइल)।

जयपुर । भारतीय वायुसेना राजस्थान में एक बड़ा अभ्यास करने जा रही है। यह अभ्यास राजस्थान के दक्षिणी इलाके में 2 दिन तक चलेगा। इसके तहत आज और कल दो दिन पाकिस्तान लगातार भारत की गर्जना सुनेगा। इस अभ्यास में भारत के कई आधुनिक लड़ाकू विमान शामिल किए गए हैं। भारतीय वायुसेना की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर साढ़े तीन बजे से यह सैन्य अभ्यास शुरू होगा।

भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय वायुसेना 7 और 8 मई को राजस्थान-पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पहले से निर्धारित दो दिवसीय अभ्यास करने जा रही है। संयोग से यह अभ्यास 7 मई को पूरे देश में होने वाले नागरिक सुरक्षा अभ्यास ( मॉक ड्रिल ) से मेल खाता है।

नोटम में हवाई गतिविधियों पर रहेगा नियंत्रण

Airports Authority of India ने 7 मई दोपहर 3:30 बजे से 8 मई को रात्रि 9.30 बजे तक NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है। इस दौरान अभ्यास वाले इलाके में हवाई गतिविधियों पर नियंत्रण रहेगा। दूसरी तरफ गृह मंत्रालय ने 7 मई को देश भर के 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित करने की घोषणा की है। यह अभ्यास राजस्थान के 28 जगहों पर होने वाला है।

राजस्थान के ये इलाके संवेदनशील

राजस्थान में कोटा और रावतभाटा को अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद (अजमेर) और भिवाड़ी को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है।

पाकिस्तान के आतंकी अड्डे तबाह

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत बीती रात को भारतीय एयर फोर्स ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की है। इस हमले में पाकिस्तान आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया है। भारत की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हमले सटीक स्थानों पर किए गए हैं, जिससे किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नुकसान नहीं हो।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ब्लैकआउट, अंधेरे में डूबे कई शहर, सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार, सायरन के बाद ‘सन्नाटा’

#OperationSindoorमें अब तक