
IMD Weather triple attack आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। जिसका असर मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज रहेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सिंह पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 2 मई से 7 मई तक मौसम में परिवर्तन आएगा। गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिले कानपुर नगर सहित इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, औरैया में भी मौसम में परिवर्तन आएगा। कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं रुक-रुक कर अच्छी बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का प्रभावित करेंगी। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। दिन में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। रात में आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की हो सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है मौसम में नामी रहेगी। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। रात में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 मई तक मौसम में उथल-पुथल रहेगा। यह स्थिति कानपुर मंडल के सभी जिलों की रहेगी।
Updated on:
02 May 2025 08:01 am
Published on:
02 May 2025 06:21 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
