14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 13 फरवरी के सभी ताजा समाचार

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

less than 1 minute read
Google source verification
MP News Today Live

Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 13 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।

2025-02-13 03:57:50 pm

MP News Today Live : जबलपुर स्टेशन पर बवाल, सनकी ने की तोड़फोड़

MP News

MP News: जबलपुर रेलवे स्टेशन से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर प्लेटफॉर्म नं-1 पर बने टिकट काउंटर में युवक ने तोड़फोड़ कर दी। जिससे स्टेशन में हंगामा मच गया। इस दौरान दहशत में यात्री इधर-उधर भागे। मौके पर पहुंचकर आरपीएफ की टीम ने युवक को पकड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

MP News:

2025-02-13 03:54:03 pm

MP News Today Live : सिंहस्थ के लिए बनेगी सड़क, टूटेंगे 100 से ज्यादा मकान

Simhastha 2028

Simhastha 2028 : सिंहस्थ 2028 के लिए अहम एमआर 4 सड़क का ‘रास्ता’ निकाला जा रहा है। इसमें भागीरथपुरा के 100 से अधिक मकान बाधक हैं। सभी मकान मालिक हैं और सालों से रह रहे हैं। उन्होंने जमीन के बदले जमीन या मुआवजे की मांग की है। इस पर शासन अब निगम की पॉलिसी में बदलाव करने पर मंथन कर रहा है। जिसका पूरा मकान लिया जा रहा है उन्हें प्लॉट या बड़ा फ्लैट दिया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Simhastha 2028 :

2025-02-13 03:46:02 pm

MP News Today Live : सिंहस्थ 2028- श्रद्धालुओं के लिए बन रहा पहला AI युक्त होटल

Ujjain Simhastha 2028

Ujjain Simhastha 2028: सिंहस्थ 2028 को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। महाकाल लोक फेस-2 के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के ठहरने की बेहतरीन सुविधाओं के तहत उज्जैन में पहली बार एक मराठाकालीन इमारत को हेरिटेज होटल में बदला गया है। महाकाल मंदिर से मात्र 500 फीट की दूरी पर स्थित ‘महाराजवाड़ा THE HERITAGE’ 18 करोड़ की लागत से एमपीटी द्वारा तैयार किया गया है। सीएम मोहन यादव 15 फरवरी को इसका लोकार्पण करेंगे। खास बात यह है कि यह AI संचालित होटल होगा, जहां श्रद्धालु आध्यात्मिक माहौल में लग्जरी सुविधाओं का अनुभव कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Ujjain Simhastha 2028:

2025-02-13 03:41:42 pm

MP News Today Live : 3 फुट की हाथी प्रतिमा के पैरों के बीच से निकले PCC चीफ जीतू पटवारी

Elephant Statue Amarkantak

Elephant Statue Amarkantak : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर अनूपपुर में हैं। यहां वो जिले की तीनों विधानसभा पुष्पराजगढ़, अनूपपुर और कोतमा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ले रहे हैं। साथ ही, संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा भी कर रहे हैं। दौरे के पहले दिन जीतू पटवारी जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ मां नर्मदा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। बल्कि, यहां की प्रसिद्ध 3 फुट की हाथी प्रतिमा के पैरों के बीच से भी निकल गए। पढ़ें पूरी खबर...

Elephant Statue Amarkantak :

2025-02-13 02:50:43 pm

MP News Today Live : शिवराज सिंह चौहान ने बेटे की हल्दी में पत्नी संग किया जबरदस्त डांस

Shivraj Singh Chouhan Dance Video

Shivraj Singh Chouhan Dance Video : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। वायरल वीडियो में शिवराज सिंह का खुशनुमा अंदाज आपके गालों को गुदगुदा देगा। छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी की रस्मों में शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह बेहद खुश नजर आ रहे है। बॉलीवुड के प्यार भरे गाने पर दोनों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। साथी ही केंद्रीय मंत्री अपनी पत्नी के लिए गाना गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। गाने के बोल थे, ‘जनम-जनम का साथ है हमारा-तुम्हारा ।’ यहां देखिए पूर्व सीएम के वायरल डांस और तस्वीरों की झलकियां। पढ़ें पूरी खबर...

Shivraj Singh Chouhan Dance Video :

2025-02-13 02:46:56 pm

MP News Today Live : रजत पाटीदार को RCB के बनया नया कप्तान

IPL 2025 New Captain

IPL 2025 New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान घोषित किया गया है। रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रहने वाले हैं। आरसीबी ने नए कप्तान के रूप में उनका नाम घोषित कर दिया है। बता दें कि IPL 2025 के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार का नाम चर्चा में था। भविष्य को देखते हुए इस फ्रेंचाइजी ने रजत को ये जिम्मेदारी सौंपी है। पढ़ें पूरी खबर...

IPL 2025 New Captain:

2025-02-13 02:43:04 pm

MP News Today Live : एमपी में 4 बड़े शहरों के लिए बनेगा 6-लेन ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’

mp news

mp news: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रोड से एंप्री तक प्रस्तावित छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की लंबाई और लागत पर दिल्ली से मंजूरी हो गई। बीते माह केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने इसके निर्माण को लेकर अफसरों को निर्देश दिए थे। एंप्री से रत्नागिरी तक करीब आठ किमी की दूरी को इस नए कॉरिडोर से पांच किमी में समेटा जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 700 करोड़ के करीब है। पढ़ें पूरी खबर...

mp news:

2025-02-13 02:36:04 pm

MP News Today Live : पहली बार भोपाल एम्स में होगा 'बाल किडनी ट्रांसप्लांट'

AIIMS Bhopal

AIIMS Bhopal: भोपाल एम्स में हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद जल्द मध्य प्रदेश का पहला बाल किडनी ट्रांसप्लांट होने जा रहा है। इसके लिए तीन बच्चों को चिन्हित किया गया है। बच्चों का उनके परिजनों के साथ मैचिंग टेस्ट किया जा रहा है। हाल ही में एम्स को बाल किडनी रोग देखभाल के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रियर पुरस्कार मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

AIIMS Bhopal:

2025-02-13 02:32:38 pm

MP News Today Live : ग्वालियर में कारोबारी के बेटे का अपहरण

Gwalior kidnapping news

Gwalior kidnapping news : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शक्कर कारोबारी के बच्चे को बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े किडनैप करके ले गए। बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे की मां की आंखों में मिर्च झोंक दिया और बच्चे को लेकर भागने लगे। अपने 8 साल के बेटे को बचाने के लिए मां दौड़ी लेकिन वह रास्ते में ही गिर गई। अपहरण की ये घटना तब हुई जब मां अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Gwalior kidnapping news :

2025-02-13 02:28:37 pm

MP News Today Live : डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 3 दोस्तों की मौत 1 गंभीर

Road Accident

Road Accident : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में बुधवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक डंपर के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, चौथा दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर...

Road Accident :

2025-02-13 02:26:01 pm

MP News Today Live : एमपी में 10 लाख करोड़ का निवेश!

Global Investors Summit 2025

Global Investors Summit 2025 : भोपाल में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए गुजरात से ही 6,700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। महाराष्ट्र से भी 150 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। जीआइएस में अभी तक चार लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। लक्ष्य 6 लाख करोड़ का है। विदेशी कंपनियों के प्रस्ताव के बाद आंकड़ा 10 लाख करोड़ के ऊपर पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Global Investors Summit 2025 :

2025-02-13 02:23:10 pm

MP News Today Live : India’s Got Latent पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री

India’s Got Latent

India’s Got Latent : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नाम के शो में पेरेंट्स को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और समय रैना पर देशभर में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी शो की टीम पर खासा नाराजगी व्यक्त की है। आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर पंडित दीरेंद्र सास्त्री ने कहा- ‘सनातन संस्कृति के साथ में जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं, निश्चित रूप से ये निर्दयी और देशद्रोही हैं।’ शास्त्री ने जनता से ऐसे लोगों को माफ करने के बजाय हृदय और मन से साफ करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...

India’s Got Latent :

2025-02-13 02:15:47 pm

MP News Today Live : एमपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश, ठंड या गर्मी?

MP weather Update

MP weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। ठंड लगभग गायब हो गई है और दिन में तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो गुरूवार से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान फिर कोहरे और हल्की ठंड का असर रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद 20-22 फरवरी से फिर तापमान बढ़ेगा और तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने लगेगा। गुरुवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

MP weather Update :

2025-02-13 02:12:34 pm

MP News Today Live : 200 करोड़ के खर्च से सड़कें होंगी चकाचक

Road News

Road News: शहर में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और वित्तवर्ष की अंतिम तिमाही ने लोक निर्माण विभाग के बजट को खर्च करने की रफ्तार बढ़ा दी है। अगले पंद्रह दिन में विभाग 200 करोड़ रुपए के काम देगा। इनके वर्कऑर्डर तैयार किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Road News:

2025-02-13 02:02:40 pm

MP News Today Live : अफसरों पर मोहन सरकार की लगाम

Government New Guideline

Government New Guideline : मध्य प्रदेश में सरकारी अफसरों के लग्जरी वाहनों से सैर-सपाटे पर सरकार ने शिकंजा कसा है। सरकार अफसरों के एक से अधिक गाडिय़ों के इस्तेमाल और मनमानी पर सख्ती से रोक लगाने जा रही है। इसके लिए मैदानी अफसरों की समीक्षा होगी। दूसरे और तीसरे दर्जे के अफसरों की मनमानी की शिकायतों के बाद सरकार ने नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है। नियमों के पालन को लिखा है। पढ़ें पूरी खबर...

Government New Guideline :

2025-02-13 01:58:39 pm

MP News Today Live : हज के लिए सउदी अरब ने बदले नियम

Hajj 2025 New Rule

Hajj 2025 New Rule : दस साल या इसमें कम उम्र के बच्चे हजयात्रा पर नहीं जा पाएंगे। इसे लेकर सउदी अरब ने रोक लगा दी है। हजयात्रा के नियमों में संशोधन किया गया है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को देखते ये निर्णय हुआ है। सउदी अरब ने दस साल या इससे कम उम्र के बच्चों की एंट्री पर रोक लगा दी है। हजयात्रा के नियमों में संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया। इस साल अगर इसे लागू किया गया तो देश और मध्यप्रदेश से यात्रा पर जाने वालों की संख्या में अंतर आएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Hajj 2025 New Rule :

2025-02-13 11:47:20 am

MP News Today Live : 52 किलो सोना किसका? राजदार शरद ने खोला राज

Saurabh Sharma Case

Saurabh Sharma Case : करोड़ों की काली कमाई के मामले में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, राजदार चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंद कमरे में पूछताछ की। 42 सवालों की सूची लेकर ईडी अफसरों ने तीनों से पूछा कि मेंडोरी में चेतन की कार से जो 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी जब्त हुई, वह किसकी है? अफसरों ने सौरभ के घर से मिले चल संपत्ति के दस्तावेज के बारे में भी पूछा। तीनों ने लोकायुक्त की तरह ही ईडी को भी रटे-रटाए जवाब दिए। शरद ने कहा, मेरा कुछ नहीं है। सब सौरभ का है। चेतन ने कहा, मेरा कुछ नहीं, जबकि सौरभ ने कहा, मेरा नहीं है, कोई संपत्ति मेरे नाम नहीं है। ईडी तीनों से खास राज नहीं उगलवा सकी। तीनों से अब पांच दिन की रिमांड में और सवालजवाब किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Saurabh Sharma Case :

2025-02-13 11:26:48 am

MP News Today Live : एमपी में बड़े निवेश की तैयारी

Global Investors Summit

Global Investors Summit : राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की ब्रांडिंग के लिए बुधवार को नई दिल्ली में कर्टेन रेजर कार्यक्रम हुआ। इसमें अवाडा ग्रुप ने प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ और जेके सीमेंट ने 7 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव दिए। कार्यक्रम में 40 देशों के राजनयिक, व्यापारिक प्रतिनिधि, राजदूत और उच्चायुक्त भी शामिल हुए। दूरसंचार कंपनियों और राजनयिकों से दो राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की उद्योगों को बढ़ावा देने वाली नीतियों के बारे में बताकर जीआइएस का आमंत्रण दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Global Investors Summit :