28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / बर्फीली हवाओं से कांपा बिहार, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के आसार

बर्फीली हवाओं से कांपा बिहार, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के आसार

देश के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मौसम में भी देखा जा रहा है बर्फीली हवाओं की वजह से पटना सहित बिहार के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा तथा बर्फीली पछुआ हवा से गलन बढ़ गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Jan 2020, 11:42 AM IST

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के आसार

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। देश के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मौसम में भी देखा जा रहा है। बर्फीली और ठंडी हवाओं की वजह से पटना सहित बिहार के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा तथा बर्फीली पछुआ हवा से गलन बढ़ गई है। इस बीच, तापमान में भी रविवार की तुलना में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

सीएए पर साझा रणनीति बनाने बैठक करेगा विपक्ष, बीएसपी और 'आप' का शामिल होने से इनकार

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पूरे दिन ठंड सताएगी और मंगलवार से स्थिति में सुधार हो सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 6.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम रहेगा जिससे 24 घंटे ठंड की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है लेकिन, बर्फीली हवा चलने की वजह से धूप की तपिश का असर नहीं दिखेगा।

सांसद सनी देओल पंजाब से हुए लापता! पठानकोट में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

राजधानी पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तथा गया 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, पंजाब और हरियाणा में सोमवार को शीत लहर थम गई है और तापमान बढ़ने के साथ-साथ मध्यम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना जताई है। पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं और गुरुवार तक छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को घना कोहरा छा सकता है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे से 15 ट्रेनें लेट

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान 9.7 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री ज्यादा रहा। पवित्र शहर अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2 डिग्री, 9.1 डिग्री और 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीएए विरोध: प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने जामिया, शाहीन बाग पहुंचे शशि थरूर

पड़ोसी राज्य हरियाणा में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ करनाल सबसे ठंडा रहा, वहीं अंबाला और नारनौल दोनों जगहों में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सिरसा में 12.7 डिग्री, भिवानी में 7.8 डिग्री और हिसार में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।