5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Operation Sindoor के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की दी धमकी, पाकिस्तान से आया ईमेल

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को पाकिस्तान से एक ईमेल आया है। इसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 7 May 2025, 5:53 PM IST

Narendra Modi Stadium: पहलागम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला लिया है। भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। वहीं आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग भी मारे गए। वहीं भारत के एक्शन से पाकिस्तान पूरी तरह से डरा हुआ है। पाकिस्तान से नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

पाकिस्तान से आया ईमेल

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को पाकिस्तान से एक ईमेल आया है। इसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने पुलिस को सूचना दी है। फिलहला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ते की टीम ने स्टेडियम में जांच की है।

पाकिस्तान जेके के नाम से आया ईमेल

मामले में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईमेल पाकिस्तान जेके के नाम से आया था। इसमें ‘हम आपके स्टेडियम को उड़ा देंगे’ लिखा था। बता दें कि आगामी दिनों में यहां पर आईपीएल के मैच भी होने है।

आतंकियों के 9 अड्डों को किया तहस-नहस

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा मैं भारतीय सेना का बहुत अभिनंदन करना चाहता हूं उनको बधाई देना चाहता हूं, उनको धन्यवाद देना चाहता हूं। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के 9 अड्डों को तहस-नहस करने का काम हमारी सेना ने किया है।

‘हमारी सेना ने करारा जवाब दिया’

उन्होने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी सेना ने करारा जवाब दिया है। किसी भी आम नागरिक की जान नहीं गई है। आतंकवादियों को मारा गया है। पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। ये भारत की सबसे बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें- ‘Operation Sindoor’ के बाद अचानक शाह ने 9 राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ की बैठक, जानें क्या है प्लान?

'हम सेना पर गर्व करते है'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा हम भारतीय सेना पर गर्व करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं।

#OperationSindoorमें अब तक