5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी ने लिया बड़ा फैसला, नॉर्वे, नीदरलैंड समेत इस देश का दौरा किया रद्द

PM Modi Foreign Visit: पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी ने बड़ा फैसलालेते हुए तीन यूरोपियाई देशों के महत्वपूर्ण दौरे को हाल के लिए रद्द कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 7 May 2025, 2:43 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी आगामी विदेश यात्रा को स्थगित कर दिया है। पीएम मोदी को 13 से 17 मई तक नॉर्वे, नीदरलैंड और क्रोएशिया की यात्रा पर जाना था, लेकिन मौजूदा सुरक्षा स्थिति और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

आतंकी ठिकानों को किया खत्म

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर की गई एक सटीक हवाई कार्रवाई थी। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 28 नागरिक मारे गए थे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और कई क्षेत्रों में गोलाबारी की। इस स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपनी विदेश यात्रा रद्द की। वह रातभर ऑपरेशन की निगरानी करते रहे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुखों और खुफिया अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे।

प्रतिक्रियाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन की सफलता पर सेना को बधाई दी और सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत माता की जय!” पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने ऑपरेशन के नाम ‘सिंदूर’ को भावनात्मक रूप से सटीक बताते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई और रूस जैसे देशों को दी। कई देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की थी और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की थी।

यह भी पढ़ें: इस देश ने की भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ, कह दी दिल जीत लेने वाली बात

#OperationSindoorमें अब तक