
This Shiva temple of MP is a challenge for mathematicians
रतलाम ( धराड़)। आप अगर खुद को गणित में विशेषज्ञ मानते हो तो यह खबर आपके लिए ही है। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बिलपांक में बना हुआ विरूपाक्ष शिवमंदिर अपने खंबों की वजह से चुनौती है। दावा किया जाात है कि आज तक कोई यहां के खंबो की गिनती नहीं कर पाया है। बिलपांक स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विरूपाक्ष महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 दिवसीय 77 वां महारुद्र यज्ञ का भव्य आयोजन सकल पंच द्वारा आगामी 19 फरवरी से 23 फरवरी के बीच मे किया जाएगा। इसके अलावा 21 फरवरी से 23 फरवरी तक मेले का आयोजन भी होगा। इसके अलावा रात्रि में रामलीला का मंचन भी किया जाएगा।
यह होंगे प्रमुख आयोजन
18 फरवरी को हेमाद्रि स्नान, 19 को अग्नि प्रवेश व यज्ञ की शुरुआत19 फरवरी को होगी। बिलपांक के विरुपाक्ष महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाई जाएगी व यज्ञ की पूर्णाहुति व नगर में गंगाजल कलश यात्रा 23 फरवरी को निकाली जाएगी। महारुद्र यज्ञ समिति के दीपक पाठक, संजय पाटीदार ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर बिलपांक में 21 से 23 फरवरी तक 3 दिवसीय मेला भी लगाया जाएगा। 23 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद में विवाहित नि:संतान महिलाओं को सन्तान प्राप्ति के लिए खीर वितरित की जाएगी। शिवरात्रि की रात में बाबा विरुपाक्ष महादेव की आकर्षक झांकिया पूरे गांव में होकर निकाली जाएगी।
इसलिए है यह विश्व में प्रसिद्ध
लेबड नयागांव फोरलेन स्थित बिलपांक में प्राचीन विरुपाक्ष महादेव का मंदिर अपनी भव्यता के लिए विख्यात है। मंदिर प्राचीन एवं वास्तु एवं शिल्प कला का प्रत्यक्ष उदाहरण माना गया है, जो कि 64 खंभों के सभागृह व गहरे गर्भ ग्रह से युक्तहै। सभागृह का रासमंडल आज भी इंद्र की अलकापुरी की अप्सराओं को शर्मिंदा करती है तथा गणित विषयक एवं विशेष भूलभुलैया यानी की इसके खम्बों की गणना की पूर्ण गणना करने पर भी विविध योग प्रतीत होता है। मंदिर का जीर्णोद्धार गुजरात के राजा सिद्धराज जयसिंह द्वारा संवत 1198 आषाढ़ सुदी दशमी को कराया गया था।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
16 Feb 2020, 7:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़




