11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माधवराव सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 को मुंबई में हुआ था। उनकी मृत्यु 30 सितंबर 2001 को हुई थी। माधव राव सिंधिया। ग्वालियर के दिवंगत महाराज। राजघराने का वारिस को रियाया ने जननेता के तौर पर सिर आंखों पर बैठाया। उनकी लोकप्रियता का आलम ये था कि माधवराव सिंधिया मध्य प्रदेश की राजनीति में भी चक्रवर्ती सम्राट जैसे ही साबित हुए। 26 साल की उम्र में सिंधिया ने 1971 में गुना से चुनाव जीता था और अंत तक वो अपराजित ही रहे। सियासत में माधव राव का सितारा नई बुलंदिया छूने के लिए परवाज भर रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। प्लेन क्रैश ने इस सितारे की परवाज को हमेशा के लिए थाम दिया।