नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के बुधाना गांव में एक मुस्लिम परिवार में हुआ। नवाज के घर में उनके अलावा 8 भाई बहन हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म कर दिल्ली के नेश्नल स्कूल ऑफ ड्रामा में ग्रेजुएशन की। इसके बाद वे साल 2004 में मुंबई चले गए। कहा जाता है की वे उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। उन दिनों पैसे ना होने के कारण वे किराए के मकान में भी नहीं रह सकते थे। इसलिए उन्होंने अपने एक सीनियर से मदद मांगी और वे उनके घर रहने लगे। लेकिन वहां उन्हें अपने और सीनियर का पूरा खाना खुद बनाना पड़ता था। नवाज ने अपने करियर की शुरुवात आमिर खान की फिल्म सरफरोश से की थी। हांलाकि उस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था। इसके बाद उन्होंने कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों में छोटा किरदार निभाया। लेकिन नवाज की किस्मत अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे से बदली। उन्होंने इस फिल्म में मुख्य कलाकार का किरदार निभाया। इसके बाद वे गैंग्स ऑफ वासेपुर, पीपली लाइव, कहानी, पान सिंह तोमर, बदलापुर, मांझी, बजरंगी भाईजान, बाबुमोशाय बंदूकबाज जैसी कई जानी मानी फिल्मों में नजर आए।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
