
Pakistan fighter jet
भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव में किसी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखला गया है और बॉर्डर से लगते भारतीय शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइल्स से हमले कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना, पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर रही है और साथ ही सफलतापूर्वक पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों और एयरबेसों को निशाना बना रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना लगातार LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीज़फायर का उल्लंघन कर रही है, जिसका जवाब भारतीय सेना भी दे रही है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना के खिलाफ भारतीय सेना को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।
आज जल्द सुबह भारतीय सेना को पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट्स को मार गिराने में कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर-बडगाम-बारामूला क्षेत्र के आसपास कश्मीर घाटी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए भीषण हवाई संघर्ष के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के 2 फाइटर जेट्स को मार गिराया।
पाकिस्तानी फाइटर जेट्स भारत पर हमले की कोशिश में थे, लेकिन भारतीय सेना ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त फाइटर जेट्स के हिस्से श्रीनगर के लासजान बाईपास से बरामद किए गए। दोनों फाइटर जेट्स के पायलटों का अभी पता नहीं चला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सर्च टीम, भारतीय सेना और सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर पायलटों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भारत के विरोध के बावजूद IMF ने पाकिस्तान को 8,500 करोड़ के लोन को दी मंज़ूरी
Updated on:
10 May 2025, 10:58 AM IST
Published on:
10 May 2025, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.