24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Army Video: भारतीय सेना ने शेयर किया नया वीडियो, देखें कैसे आतंकियों के लॉन्चपैड्स किए तबाह

Indian Army Destroys Terrorist Launchpads: भारतीय सेना ने आज एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने दिखाया कि कैसे भारतीय जवानों ने आतंकियों के लॉन्चपैड्स तबाह किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 May 2025, 3:19 PM IST

Indian army breaks spirit of terrorists

Indian army breaks spirit of terrorists

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह है पाकिस्तान की बौखलाहट, जो भारत के सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की वजह से पैदा हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में 26 लोग मारे गए थे और 20 लोग घायल हो गए थे, जिसका जवाब देने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स की। भारत के इन हवाई हमलों में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। बौखलाहट में पाकिस्तानी सेना, भारतीय बॉर्डर के पास के शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले कर रही है, जिनको भारतीय सेना (Indian Army) नाकाम कर रही है। अब भारतीय सेना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे आतंकियों के हौसले ध्वस्त हो गए।

भारतीय सेना ने तबाह किए आतंकियों के लॉन्चपैड्स

भारतीय सेना ने आज, शनिवार, 10 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। सेना ने बताया कि 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कुछ शहरों में ड्रोन-मिसाइल हमलों की कोशिश करने का दुस्साहस किया। भारतीय सेना ने LoC के करीब आतंकी लॉन्चपैड्स पर समन्वित हमला किया और उन्हें तबाह कर दिया। LoC के करीब स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स अतीत में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे। भारतीय सेना की तेज़ और निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवाद के बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है।"



यह भी पढ़ें- “अगर पाकिस्तान नहीं माना तो हम दे सकते हैं कड़ी सज़ा”, भारतीय डिप्लोमैट ने दी चेतावनी

#OperationSindoorमें अब तक