24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“अगर पाकिस्तान नहीं माना तो हम दे सकते हैं कड़ी सज़ा”, भारतीय डिप्लोमैट ने दी चेतावनी

Indian Diplomat's Warning To Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रही टेंशन पर बात करते हुए भारतीय डिप्लोमैट विक्रम दोराईस्वामी ने पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 May 2025, 1:59 PM IST

Indian Diplomat Vikram Doraiswami

Indian Diplomat Vikram Doraiswami

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच टेंशन लगातार बढ़ रही है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) का बदला लेने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) लॉन्च किया और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स की। इसके बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना सीज़फायर का उल्लंघन कर रही है, जिसका जवाब भारतीय सेना भी फायरिंग से दे रही है। अब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय बॉर्डर के करीब शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि भारतीय सेना, पाकिस्तान के नापाक इरादों को लगातार फेल कर रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पर बात करते हुए भारतीय डिप्लोमैट ने पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है।

"दुनिया को 30 साल पहले…."

भारतीय डिप्लोमैट विक्रम दोराईस्वामी, यूके में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। एक इंटरव्यू के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर बात करते हुए विक्रम ने कहा, "अगर पाकिस्तान को ऐसा कहने से खुशी मिलती है कि पहलगाम आतंकी हमले में उन्होंने कुछ नहीं किया है, तो वो इसे मामले को आगे न बढ़ाने के लिए एक मौके के तौर पर इस्तेमाल कर सकते थे। लेकिन पाकिस्तान ने लगातार इस मामले को आगे बढ़ाया। दुनिया को पिछले 30 सालों में पाकिस्तान को अपने देश में आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहिए था, लेकिन ऐसा कभी नहीं किया।"

"पाकिस्तानी सेना और आतंकी मिले हुए हैं"

विक्रम ने खूंखार आतंकी हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ अज़हर (Hafiz Abdul Rauf) की एक फोटो भी दिखाई और कहा, " हाफिज़, 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत द्वारा मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में मारे गए आतंकियों के लिए प्रार्थना करवा रहा था। इस अंतिम संस्कार में सेना के अधिकारी भी शामिल थे। इससे पता चलता है कि सेना और आतंकी मिले हुए हैं।"


यह भी पढ़ें- भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट्स, भारत पर हमले की थी कोशिश

"भारत ने की सटीक कार्रवाई"

विक्रम ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बात करते हुए कहा, "भारत ने पाकिस्तान में नागरिकों के ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमने सोच-समझकर, सटीक, लक्षित, उचित और मध्यम कार्रवाई की।"


"अगर पाकिस्तान रुक जाए तो खत्म हो जाएगा मामला"

विक्रम ने आगे कहा, "पाकिस्तान लगातार भारत के सैन्य ठिकानों के साथ ही नागरिक ठिकानों पर भी हमला कर रहा है। हम सिर्फ अपनी रक्षा कर रहे हैं और पाकिस्तान के हमले का जवाब दे रहे हैं। अगर पाकिस्तान रुक जाए, तो यह मामला खत्म हो जाएगा।"

यह भी पढ़ें- भारत के विरोध के बावजूद IMF ने पाकिस्तान को 8,500 करोड़ के लोन को दी मंज़ूरी

"अगर पाकिस्तान नहीं माना तो हम दे सकते हैं कड़ी सज़ा"

विक्रम ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी। विक्रम ने कहा, "अगर पाकिस्तान नहीं मानता है और अपनी हरकतें जारी रखता है, तो हम उन्हें कड़ी सज़ा दे सकते हैं। हममें इतनी क्षमता है।"


यह भी पढ़ें- अपने ही देश की संसद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ की हुई बेइज्जती, सांसद ने कहा गीदड़

#OperationSindoorमें अब तक