भारतीय सेना के इस हमले पर पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने बहावलपुर, कोटली और मुज़फ़्फराबाद में हवाई हमले किए। पाकिस्तानी एयरफोर्स इस हमले के बाद अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने यह साफ कर दिया है कि इस हमले पर पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा और सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा।