पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने भारत के हमले के बारे में बात करते हुए बताया, "9 और 10 मई की रात को भारतीय सेना ने हमारे सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। मुझे तड़के सुबह 2:30 बजे आर्मी चीफ असीम मुनीर का फोन आया और उसने मुझे बताया कि भारत ने मिसाइल से हमला कर दिया है। एक मिसाइल रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस पर भी गिरी, जिससे वहाँ काफी नुकसान भी हुआ। इसके अलावा भारत की मिसाइलों ने कुछ और सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।"