12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Rashi Parivartan 2025: मंगल के राशि परिवर्तन से 4 राशियों के करियर को लगेंगे पंख, ज्योतिषी से जानें प्रभाव

Mangal Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष के अनुसार निर्धारित समय में ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। 21 जनवरी को ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, पराक्रम, उत्साह के कारक मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। वक्री अवस्था में मिथुन राशि में मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशि के करियर को पंख लगा सकता है। आइये जानते हैं क्या लाभ होगा ...

2 min read
Google source verification
Mangal Rashi Parivartan 2025

Mangal Rashi Parivartan 2025: मंगल राशि परिवर्तन का करियर पर असर

Mangal Rashi Parivartan 2025: ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन के मुताबिक मंगलवार को सुबह 10.05 बजे मंगल वक्री चाल चलते हुए कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, मंगल यहां 2 अप्रैल तक रहेंगे। इसका असर मौसम पर बदलाव के रूप में देखा जा सकता है। वहीं धातु और सोना-चांदी के साथ मंडी से जुड़े कारोबार में लोगों को फायदा मिलेगा।


डॉ. जैन के मुताबिक वैसे तो मंगल करीब 45 दिन में राशि बदल देते हैं, लेकिन मंगल मिथुन राशि से करीब ढाई माह मौसम में परिवर्तन में भूमिका निभाएंगे। क्योंकि बीच में कुछ दिन के लिए मंगल मार्गी होंगे और फिर कर्क राशि में लौटेंगे।

कुल मिलाकर अभी मिथुन राशि में मंगल का राशि परिवर्तन मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि वाले लोगों को विशेष लाभ दिला सकता है। आइये जानते हैं इन्हें क्या लाभ होने वाला है..

मेष राशि (Mangal Rashi Parivartan Effect On Mesh Career)

डॉ. जैन के अनुसार मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों का पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। इससे मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

इस समय आमदनी बढ़ सकती है। करियर और कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आपके घर दस्तक दे सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 21 January: कर्क राशि वालों के आर्थिक मामले सुलझेंगे, आज का राशिफल में आप भी जानें अपना भविष्य

सिंह राशि (Mangal Rashi Parivartan Effect On Singh Career)

मिथुन राशि में मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों की सुख-सुविधाओं, वाहन, जमीन, जायदाद में वृद्धि कर सकता है। इस समय सिंह राशि वालों को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

रोजगार और करियर को लेकर नए मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। घर और परिवार में सुख-शांति रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

Vakri Mangal Gochar 2025: शत्रु की राशि में वक्री मंगल का राशि परिवर्तन, वृषभ, मिथुन समेत 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन दौलत

कन्या राशि (Mangal Rashi Parivartan Effect On Kanya Career)

मंगल राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों को भाग्य का भाग्य का साथ दिलाएगा और लाइफ में लाभ के मौके पैदा करेगा। कन्या राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

व्यापारियों को अपने कामकाज से अच्छा खासा मुनाफा होगा। इससे कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Gochar 2025 Career: गुरु की राशि में आएंगे शुक्र, इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सफलता, धन और सुख सुविधा

मीन राशि (Mangal Rashi Parivartan Effect On Meen Career)

वक्री मंगल का मिथुन राशि में गोचर मीन राशि वालों को भी लाभ दिला सकता है। इस समय मीन राशि वालों को करियर में कुछ नया अवसर मिल सकता है।

इस समय मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो मनोकामना पूरी होगी। मीन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा, दंपती में तालमेल बढ़ने से लव लाइफ सुखमय हो सकती है।

#Rashifal-2025में अब तक