
Tarot Reader Nitika Sharma
Aaj Ka Tarot Rashifal 18 January 2025: प्यार, व्यापार, नौकरीपेश और धन लाभ के साथ- साथ दैनिक जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां जानिए टैरो रीडर नीतिका शर्मा से सभी 12 राशियों के दैनिक जीवन के बारे में…
टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत करने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपका व्यापार अच्छा चलने वाला है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अनुकूल रहने वाला है।
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज आपको धनार्जन के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही साथ के से अधिक प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको स्थायी संपत्ति के प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
टैरो कार्ड्स के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन विदेश व्यापार में कार्यरत लोगों के लिए समय काफी बेहतर रहने वाला है। देखा जाए तो यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। हर काम में सफलता मिलने का आसार हैं।
टैरो कार्ड्स रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप अलग अलग स्रोत के जरिए पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपने अटका हुआ धन भी मिल सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपके अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। फिलहाल अपनी बोलचाल को ठीक रखें अपने बोलचाल में कटुता न आने दें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार आज कन्या राशि के जातकों को अपने प्रतिद्वंद्वी से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आज आप अपनी सूझबूझ और बुद्धि के बल पर कई कठिनाईयों को दूर करने में सफल रहेंगे और अपने आप को संतुष्ट करने में सक्षम रहेंगे।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सम्मान और आदर दिलाने वाला रहेगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अपनी सोच से परे सफलता हासिल हो सकती है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज किसी के साथ धोखेबाजी न करें। वरना आपको इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ेंगे। साथ ही आज कोई भी स्थायी संपत्ति खरीदने को लेकर जल्दबाजी न करें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपको मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। आपको सलाह है कि आज अपनी वाणी पर थोड़ा लगाम लगाएं और कोशिश करें की आप किसी को अपने शब्दों से आहत न कर दें।
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय के नए स्रोत दिलाने वाला रहेगा। आज जितना हो सके अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें। आप अपने शांत चित्त से कई परेशानियों से बच पाएंगे। साथ ही साथ आपके यश मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन वापस कराने वाला रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह समय बहुत ही मिश्रित फलकारक रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बहुत अधिक जरुरी होने पर ही किसी को जबाव दें।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके लिए व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहने वाली है। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।
Published on:
17 Jan 2025 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
