
Rashifal 16 July 2025 : कन्या के धनकोष में वृद्धि, कुंभ को पुराने निवेश से मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Kal Ka Rashifal 16 July 2025 : बुधवार के राशिफल में कृपा से मेष राशि के जातक अपनी वाक् चातुर्य से सफलता प्राप्त करेंगे जबकि व्यापार और व्यवसाय में उनकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ राशि के लिए वर्तमान समय शुभ फलदायी है। मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, जबकि कर्क राशि वालों की व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। सिंह राशि के लिए अनायास खर्च की संभावना है। कन्या राशि के जातकों के धनकोष में वृद्धि होगी, और वृश्चिक राशि वालों की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, हालांकि उन्हें नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों के लिए आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं और उन्हें पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। ज्योतिष पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।
आप अपनी वाक् चातुर्य से हर काम बना लेंगे। व्यापार और व्यवसाय में आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए यह उत्कृष्ट समय है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
वर्तमान समय शुभ फलदायी है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
आपको संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज-कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
आपकी व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें और मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए यह अति उत्तम समय है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
आपके व्यवहार से सहकर्मी प्रसन्न होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ गया है, इसका लाभ उठाएँ। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
आपके धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप गलत फैसले ले सकते हैं। आपके मन में कई दुविधाएँ चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। आप महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए यह परिश्रम करने का समय है। अधिक घमंड से आपको ही नुकसान होगा।
आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन खरीदने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
आप 'क्या करूँ, क्या न करूँ' इसी स्थिति से गुज़र रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। आप वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात आपका मन प्रफुल्लित करेगी।
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें, पेट संबंधी रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा है, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएँ, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
जो करना चाहिए वो करें, फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
कार्य की अधिकता के कारण ज़रूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए यह उत्तम समय है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
ज्योतिष पं. चंदन श्याम नारायण व्यास
Published on:
15 Jul 2025 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
