
Rashifal 27 June 2025
Kal Ka Rashifal 27 June 2025 : शुक्रवार 27 जून 2025 के राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, और धनु राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान रहेगी धन -लाभ के योग बन रहे हैं। कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों ज्यो. पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा बाकि राशियों का हाल।
कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो हमें अपनों से दूर कर देती हैं आपके साथ भी यही हो रहा है। वक्त रहते अपने व्यवहार पर ध्यान दें तो रिश्ते फिर से संवर सकते हैं। आर्थिक हालात सुधरेंगे और कुछ नए लोग आपकी ज़िंदगी में जुड़ सकते हैं जो आगे चलकर काम आएंगे
घर-परिवार में मिठास बनी रहेगी। काम की जगह पर किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। किस्मत आपका साथ दे रही है, इसलिए जो भी करें, पूरे जोश और भरोसे के साथ करें सफलता ज़रूर मिलेगी।
अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं, तो समय अच्छा है। हां, कान से जुड़ी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। बेवजह की बहसों से बचें, नुकसान हो सकता है। नौकरी बदलने के संकेत भी हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद है।
पैसों से जुड़ी कुछ उलझनें सुलझ सकती हैं। लेकिन जिनकी आपने मदद की थी, वही आपको अब नीचा दिखा सकते हैं। थोड़ा सतर्क रहें। काम में मन लगेगा और निजी सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। मानसिक तनाव से थोड़ी बेचैनी रहेगी।
पुराने विचारों के टकराव खत्म होंगे और दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। बिज़नेस में कोई नया सौदा फायदेमंद रहेगा। हालांकि, कुछ रुके हुए कामों में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। किसी मांगलिक आयोजन पर खर्च संभव है।
पुरानी बातों को पीछे छोड़ें और रिश्तों को दोबारा जीने की कोशिश करें। आपकी तरक्की से कुछ लोगों को जलन हो सकती है। खासकर राजनीति से जुड़े लोग आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे लेकिन डटे रहें आप मजबूत हैं।
आपकी सामाजिक छवि और सम्मान बढ़ेगा। मन में कोई उलझन चल रही है, जिससे तनाव हो रहा है। उधार दिया पैसा वापस मिलने में संदेह है, लेकिन दोस्तों से मदद मिल सकती है। अगर कहीं जाना हो, तो यात्रा अच्छी रहेगी।
काम की जगह पर आपकी तरक्की देखकर कुछ लोग जल सकते हैं। कामों में हो रही देरी थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। लेकिन अगर आप टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें तो बड़ा फायदा हो सकता है। बहनों से थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। पैसे की रुकावटें दूर होने लगेंगी।
धार्मिक माहौल में सुकून मिलेगा। पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। मां की तबियत चिंता का कारण बन सकती है। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। दोस्तों से किसी जरूरी बात पर विचार-विमर्श होगा।
जो काम रुके हुए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन घबराएं नहीं। आस्था और संयम से सब ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी का साथ मजबूती देगा।
अगर किसी नई योजना में पैसा लगाने जा रहे हैं तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने ज़मीन-जायदाद के झगड़े अभी सुलझते नहीं दिख रहे। लेकिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपको पहचान और सफलता दिला सकती है।
अगर कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। पैसे का निवेश सोच-समझकर करें। आप दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं। अब वक्त है खुद को थोड़ा मजबूत और परिपक्व बनाने का। पढ़ाई के लिए कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
Published on:
26 Jun 2025 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
