3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tarot Rashifal 1 July : जुलाई का पहला दिन किसके लिए लाएगा लाभ, 8 राशि वालों को संभलकर रहने की चेतावनी, टैरो राशिफल

Aaj ka Tarot Rashifal 1 July 2025 : जुलाई 2025 का पहला दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों को अनायास लाभ मिल सकता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jun 30, 2025

Tarot Rashifal 1 July 2025

Tarot Rashifal 1 July 2025

Tarot Rashifal 1 July 2025 : आज से जुलाई 2025 का नया महीना शुरू हो रहा है। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन ,मकर और कुंभ राशि वालों के लिए अनायास लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन मेष , कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए समय प्रतिकूल बना हुआ है। धन हानि , विवाद , मतभेद, वाहन दुर्घटना, मानसिक तनाव और परिवार में अशांति बढ़ सकती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा जुलाई महीने का पहला दिन।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार साबित होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें : Rashifal 1 July : हनुमान जी की कृपा, आज मेष से मीन तक इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। वहीं, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान रखें।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है जीवन साथी से मतभेद भी मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होंगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक