
Tarot Rashifal 30 April 2025
Tarot Rashifal 30 April 2025 : टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है, जहां स्पष्ट इरादे और उच्च आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में सफलता दिलाएंगे। फंसा हुआ धन मिलने और सामाजिक सम्मान बढ़ने के योग हैं, वहीं व्यापार में भी नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। हालांकि, कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। इसके बावजूद, आत्मविश्वास और घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण चुनौतियों से निपटने में सहायक होगा, और रोजगार में मनोवांछित सफलता से आर्थिक लाभ की भी संभावना है। कुल मिलाकर, आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आ रहा है, जहां कुछ राशियाँ लाभ और सम्मान प्राप्त करेंगी, वहीं कुछ को धैर्य और आत्मविश्वास से बाधाओं को पार करना होगा। आज के राशिफल में जानिए प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से कैसा रहेगा आज का दिन।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों की मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनके लिए भविष्य में काफी काम आने वाला है। आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अधिक प्रतिस्पर्धा कराने वाला होगा। हालांकि, आपके आत्मविश्वास के चलते आज आपके कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उभरेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में काफी अच्छा बीतेगा। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को सलाह है कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। हालांकि, आज आपको परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। आपको सलाह है कि किसी से अधिक बहस न करें साथ ही अपने काम पर पूरा फोकस रखें।
कुंभ राशि : अप्रेल का मासिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए दिन महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।
Published on:
29 Apr 2025 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
