13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Tarot Rashifal 21 March 2025 : इन 8 राशियों के लिए नए अवसर और तरक्की का योग, जानिए टैरो कार्ड्स की गणना में क्या है आपके लिए?

Today Tarot Rashifal 21 March 2025 : शुक्रवार का दिन मेष, कर्क, सिंह , कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ रहा है। नए अवसर और तरक्की का योग! बन रहे है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से मीन तक क्या कहती है टैरो भविष्यवाणी (Today Tarot Card Predictions)

3 min read
Google source verification
Today Tarot Rashifal 21 March 2025

Today Tarot Rashifal 21 March 2025

Today Tarot Rashifal : शुक्रवार के टैरो राशिफल में टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन खास रहेगा। उन्हें कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कर्क राशि के जातकों के लिए आज रु का हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। कन्या राशि के लोगों के लिए यह दिन आशाजनक साबित होगा। तुला राशि के जातकों के लिए समय लाभकारी रहेगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ होगा। वृश्चिक राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और धन वृद्धि का लाभ मिलेगा। धनु राशि के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नए कार्य बिना किसी बाधा के प्रारंभ होंगे और जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, जिससे राहत महसूस होगी। जानें, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार आपकी राशि के लिए आज क्या खास है (Aaj ka Rashifal)

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। उन्हें कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे उनकी मेहनत को मान्यता मिलेगी। अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से वे परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। वहीं, संतान भी उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज गर्मी के कारण कुछ सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज किसी बात को लेकर माता- पिता से अनबन होने की संभावना है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए आज वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी होगा। बोलते समय सतर्क रहें, ताकि किसी की भावनाएँ आहत न हों। यदि शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखा गया, तो महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 March : आज का दिन शुभ, चंद्रमा का गोचर लाएगा नई ऊर्जा और सफलता, शाम 5 से 6:30 बजे तक करें ये काम

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ संकेत लाएगा, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आपका धैर्य और शांत स्वभाव आपको कई समस्याओं से दूर रखेगा। साथ ही, यश, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज स्थिति काफी आशाजनक रहने वाली है। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित होगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही, इस दौरान आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाए रखने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख व धन बढ़ाने वाला साबित होगा। साथ ही आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। नए कार्य बिना किसी बाधा के प्रारंभ होंगे, और जटिल समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, जिससे आपको कुछ राहत महसूस होगी।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Kanya Rashifal 21 March : मेहनत का मिलेगा मीठा फल, तरक्की के योग, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन तनाव से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। गृहस्थी, दांपत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति लेकर आएगा। संतान से जुड़ी चिंताएँ भी काफी हद तक दूर होंगी। इसके अलावा, सरकारी कार्यों में सफलता और लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों का ध्यान आज भाग्य और धार्मिक बातों पर अधिक रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

March Rashifal 2025: सभी 12 राशि वाले जानें अपनी अपनी राशि के अनुसार कैसा रहेगा मार्च का महीना

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग