12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम अपने साथ रखती थी दो फोन, ‘एक ऑफिस के लिए, दूसरा…’, राजा की भाभी ने किया बड़ा खुलासा

Meghalaya Honeymoon Horror: मृतक राजा रघुवंशी की भाभी ने सोनम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
Meghalaya Honeymoon Horror

फोटो- ANI

Meghalaya Honeymoon Horror: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस सोनम और राज कुशवाह से पूछताछ कर रही है। इस मामले नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। सोमवार को पुलिस के द्वारा सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इसमें राजा की भाभी का बयान भी सामने आया है।

राजा की भाभी ने किया बड़ा खुलासा


राजा की भाभी किरण रघुवंशी ने कहा कि सोनम के पास दो फ़ोन थे, वह हमें बताती थी कि उनमें से एक उसके ऑफिस के काम के लिए था। दूसरा फोन वह पर्सनल यूज के लिए रखती थी। मैंने उसे फोन पर बात करते तो नहीं देखा, लेकिन वह फोन पर अक्सर चैटिंग करती रहती थी। उसका फोन हमेशा उसके पास ही रहता था। मैं मांग करती हूं कि उसे जल्द से जल्द फांसी दी जाए। हमने अपने प्रियजन को खो दिया, कुछ भी हमें संतुष्ट नहीं कर सकता। सोनम का भाई गोविंद ने हमसे माफी मांगी और कहा कि अगर मेरी बहन दोषी है, तो उसे फांसी दे दी जानी चाहिए, लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, हमें किसी की माफी की जरूरत नहीं। उसे फांसी दी जानी चाहिए।

पॉइंट्स में समझे पूरा मामला

11 मई को राजा और सोनम रघुवंशी की शादी हुई।


20 मई राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गए।


22 मई को कपल ने शिलॉन्ग में सागर सेन सामल से 4 दिन के लिए एक्टिवा किराए पर ली।


22 मई शाम को कपल मावलखैत गांव में घूमने गया। इसके बाद गाइड की मदद से नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर पुल की ओर गए।


23 मई को गांव के मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी कि गोल्डन ढाबा के पास चाबी लगी लावारिस हालत में एक्टिवा खड़ी है।


24 मई को कपल का फोन लगना बंद हो गया। परिजनों ने गूगल के माध्यम से एक्टिवा रेंट पर देने वाले की जानकारी निकाली।


27 मई को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमित शाह से बात की।

संबंधित खबरें


27 मई को पुलिस सर्चिंग के दौरान 2 बैग मिले।


29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोक दी गई।


1 जून को परिवार ने ज्योतिषी को दोनों की कुंडली दिखाई।


2 जून को राजा का शव गहरी खाई में पड़ा मिला।


3 जून को पीएम रिपोर्ट में राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से होने की पुष्टि हुई।


4 जून को राजा का शव इंदौर आया।


5 जून को होटल रिसेप्शन में कपल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।


6 जून को पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई।


7 जून को राजा-सोनम का होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।


9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली।


11 जून को पुलिस राज, विशाल, आकाश और आनंद को लेकर गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- फिल्म ‘Humraaz’ देखकर सोनम ने रची साजिश, हुआ बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें-‘सोनम का लवर’ खुद पहुंच गया था राजा की डेड बॉडी देखने, VIDEO में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक