
राजा की मां ने सोनम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फोटो- पत्रिका
Meghalaya Murder Mystery: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोमवार यानी 9 जून को पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मेघालय पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि सोनम ने ही राजा की हत्या कराई है। वहीं, राजा की मां ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद हनीमून पर जाने की प्लानिंग थी। सोनम ने शिलांग जाने का टिकट बुक कर लिया था, लेकिन ट्रिप से वापस जाने का टिकट नहीं था।
राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम मेरे बेटे से प्यार करती तो वह मेरे बेटे को मरने के लिए नहीं छोड़ती। वह कैसे सुरक्षित है? आगे मां ने कहा कि इसके पीछे सभी लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि राज कुशवाह कौन है?सोनम ने हनीमून का प्लान बनाया। उसने अपनी वापसी की टिकटें तक बुक नहीं कीं थी।
राजा की मां ने बताया कि राजा सोनम के साथ मूवी देखने जाना चाहता था, लेकिन सोनम की मां ने मना दिया था कि हमारे यहां ऐसा नहीं होता। सोनम ने एक बार राजा से फोन पर बात की थी। तब राजा ने बताया था कि वह मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही है, इसलिए मैं शादी नहीं करूंगा।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को किराए की स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे। यहां पर दोनों ‘लिविंग रूट्स’ पुल देखने गए। कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात गुजारी और 23 मई की सुबह वहां से चेकआउट कर गए। इसके बाद से दोनों लापता हो गए। 24 मई को स्कूटर मिला और 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में राजा का शव मिला। जो कि सड़-गल गया था। वहीं, आज सुबह नौ जून को सोनम गाजीपुर में पकड़ी गई।
Updated on:
9 Jun 2025, 5:17 PM IST
Published on:
9 Jun 2025, 5:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.