8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में जारी रहेगा गर्मी का कहर

भीषण गर्मी के बीच मानसून केरल में दस्तक IMD ने केरल में मानसून पहुंचने की पुष्टि की आम तौर पर मानसून 01 जून को केरल पहुंचता है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Jun 2019, 4:33 PM IST

kerala

नई दिल्ली। देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज यानी शनिवार को मानसून केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल में मानसून पहुंचने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि देश के बाकि हिस्सों में पहुंचने से पहले मानसून केरल तट से टकराता है। मौसम विभाग ने इससे पहले मानसून के केरल पहुंचने में 5 से 6 दिन की देरी का अनुमान लगाया था। आम तौर पर मानसून 01 जून को केरल पहुँचता है। एक जून को ही यह असम के दक्षिणी हिस्से में भी प्रवेश करता है।

केरल: वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

राम माधव का बयान— चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नहीं लिया सेना की सहारा

अगले 24 घंटे के भीतर केरल में मानसूनी बारिश

इससे पहले मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर केरल में मानसूनी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। केरल पहुंचने के दो दिन बात यानी 10 जून के आसपास मानसून उत्तर पूर्व में दस्तक देगा। वहीं, उत्तर और दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश के लिए अभी 5 से 7 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। आईएमडी प्रमुख डी शिवानंद पई ने बताया कि उत्तर-दक्षिण भारत में मानसून अभी एक सप्ताह तक का समय ले सकता है।

कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, जैश का खूंखार आतंकी ढेर

शारदा घोटाला: सीबीआई के सामने पेश हुए कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार

जून में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो इस बार देशभर में जून में सामान्य से कम बारिश रहेगी। जबकि शनिवार से लेकर मंगलवार तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ के इलाके गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे।

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा खत, नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से किया इनकार

मौसम विभाग की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में गर्मी बरकरार

MP का होशंगाबाद सबसे गर्म

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही राजस्थान के चुरू में पारा 46.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि पिछले दिनों यहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था।

महाराष्ट्र: मुंबई में क्रिकेटर की हत्या से हड़कंप, हिरासत में महिला मित्र

लोकसभा चुनाव 2019 में 15 पार्टियों को नोटा से भी कम मिले वोट, ये दल भी हैं शामिल

65 सालों में दूसरा सबसे सूखाग्रस्त मौसम

इस वर्ष मॉनसून पूर्व का यह मौसम 65 सालों में दूसरा सबसे सूखाग्रस्त मौसम है। बारिश की कुल कमी 25 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम अनुमान जाहिर करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि 31 मई को समाप्त हुए मॉनसून पूर्व के तीन महीनों में देश में 99 प्रतिशत बारिश हुई है।

नौतपा के बाद भी गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

पाक विदेश सचिव ने ईद पर दिल्ली में पढ़ी नमाज, मोदी-इमरान बैठक की अटकलें तेज

इसके पहले 2012 में सबसे सूखाग्रस्त मॉनसून पूर्व मौसम था
( देश भर में कुल 31 प्रतिशत कम बारिश)
2019 में मॉनसून पूर्व बारिश 2009 जितनी हुई
(25 प्रतिशत कम)
2009 और 2019 के बीच समानता
(बारिश का पैटर्न भी एक जैसा)

बाबुल सुप्रियो के निशाने पर ममता, कहा- अब उनकी एक्सपायरी डेट बहुत नजदीक