23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी नेता ने सोफिया कुरैशी को बताया- आतंकवादियों की बहन, विपक्षी नेताओं से लेकर सोशल मीडिया तक भड़के लोग

Sophia Qureshi: बीजेपी नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोग भड़क गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 13 May 2025, 7:04 PM IST

Sophia Qureshi: ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम की तस्वीर देश और दुनिया के सामने कर्नल सोफिया कुरैशी (Sophia Qureshi) ने पेश की थी। अब कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बीजेपी के एक मंत्री ने विवादित बयान दे दिया है। बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर बीजेपी के मंत्री के खिलाफ लोगों ने भड़ास निकाली है। वहीं कांग्रेस ने पीएम मोदी और मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) से माफी की मांग की है। दरअसल, बीजेपी नेता विजय शाह ने यह बयान सोफिया कुरैशी के धर्म को जोड़कर दिया गया है।

बीजेपी के मंत्री ने क्या कहा

बता दें कि मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू मेंं एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकरव विवादित टिप्पणी कर दी। मंच से मंत्री विजय शाह ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे हमने उनकी समाज की बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी। दरअसल, जिस समय मंच से मंत्री ने यह बयान दिया था उस समय मंच पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थीं। 

कांग्रेस ने साधा निशाना

बीजेपी के मंत्री विजय शाह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस ने एक्स पर मंत्री का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- हमारी सेना की जांबाज बेटियां आतंकवादियों की बहन हैं।  ये घटिया बात मध्य प्रदेश में BJP सरकार के मंत्री विजय शाह ने कही है। भारत की जिन बेटियों पर सबको नाज है, उन बेटियों को लेकर ये शर्मनाक बयान दिया गया है। उन्हें आतंकवादियों की बहन बताया गया है। ये हमारी पराक्रमी सेना का अपमान है। 

मंत्री और मोदी से की इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने एक्स पर आगे लिखा- ऐसे में सवाल है कि जो विजय शाह खुद को नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी बताता है, उन्हें अपना मार्गदर्शक कहता है। क्या क्या BJP उसका इस्तीफा लेगी? क्या PM मोदी और BJP के नेता इस ओछी सोच के लिए माफी मांगेंगे? या हर बार की तरह इस घटिया सोच के लिए विजय शाह का भी प्रमोशन किया जाएगा, उसके समर्थन में रैलियां निकाली जाएंगी?

RJD ने बीजेपी पर साधा निशाना

राजद ने बीजेपी नेता विजय शाह का एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को निर्लज्ज भाजपाई मंत्री "पाकिस्तानियों की बहन" कह रहा है! ऐसी संघी सोच के रहते भारत और पाकिस्तान की सोच में क्या अंतर रह जाएगा? भाजपा को नहीं पता कि भारतीय सेना में केवल कर्म, कर्तव्य, समर्पण और दायित्व का महत्व है।

तुरंत विजय शाह पर एक्शन लें-AAP

AAP ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- BJP सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की बेटियों को लेकर दिया घटिया बयान‼️ विजय शाह ने कहा: “पाकिस्तान के साथ जंग लड़ रही भारतीय बेटियां आतंकवादियों की बहन है” जब भारतीय सेना अपने शौर्य का पराक्रम दिखा पाकिस्तान को धूल चटा रही है तब BJP अपने मंत्रियों के माध्यम से भारतीय सेना को अपमानित कर रही है।देश अपनी वीरांगना बेटियों का अपमान नहीं सहेगा, प्रधानमंत्री मोदी और BJP अगर थोड़ा भी मर्यादा का पालन करते हैं तो तुरंत विजय शाह पर एक्शन लें।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

मंत्री विजय शाह का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि अगर बीजेपी सच में देशभक्त है तो इसको पार्टी से निकल देगी नहीं तो समझ जाओ आतंकवादी और इनके कोई फर्क नहीं ये सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन बता रहा है।

एक अन्य यूजर ने लिखा ये भाजपा का असली चेहरा है, जो ज्यादा दिन बात अंदर नहीं रह पाई और देश की जनता को सब समझ आ गया। शर्म आनी चाहिए ऐसे लोग और ऐसी पार्टी को की देश की शान के लिए शहीद हुए जवान और जान बाजी पर लगा कर लड़ रहे जवान का अपमान इस तरह ये लोग करते है। ये कोई पहला नहीं है शर्म आनी चाहिए । 

यह भी पढ़ें- ध्यान से देख लो पाकिस्तान! S-400 यहां सुरक्षित खड़ा है, पीएम मोदी ने झूठ का किया पर्दाफाश

एक्स पर एक यूजर ने लिखा जो हमारी बहन बेटी की इज़्ज़त उछाल रहा है उसको क्या नाम देना चाहिए? जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे वे तो आतंकवादी थे।

#OperationSindoorमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग