23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Speech: ‘पाकिस्तान से बात होगी तो पीओके पर होगी’, पीएम मोदी ने दी चेतावनी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज विश्व समुदायक को भी कहूंगा, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेरर पर होगी और पीओके पर होगी। 
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 12 May 2025, 10:04 PM IST

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित किया। पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन है। पीएम मोदी ने कहा हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारत वासी की ओर से सलाम करता हूं।

‘पहलगाम हमले ने देश-दुनिया को झकझोर दिया’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिवार, उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला यह आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। 

‘सेना को पूरी छूट दे दी है’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में आतंक के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी है। आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

सैनिकों ने असीम शौर्य का प्रदर्शन किया- मोदी

पीएम ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं।

‘आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार किया’

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने सटीक प्रहार किया। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। जब राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो ऐसे फौलादी फैसले लिए जाते हैं।

‘टेरर और पीओके पर होगी बात’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज विश्व समुदायक को भी कहूंगा, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेरर पर होगी और पीओके पर होगी। 

मुंहतोड़ देंगे जवाब-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आंतक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। यदि आतंकी हमला हुआ तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। अपने तरीके और अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे। हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंकी जड़ें निकलती हैं। 

न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि हम आतंक की सरपर्सत सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का घिनौना सच दुनिया ने देखा है। जब मारे गए आतंकियों को विदाई देना पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े।

‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का मत एकदम स्पष्ट है। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। प्रिय देशवासियों आज बुद्ध पूर्णिमा है और भगवान बुद्ध ने हमें शांति का रास्ता दिखाया है। शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है।

यह भी पढे़ं- Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी निकालेगी तिरंगा यात्रा, जानें क्या है इसका उद्देश्य

सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं-पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि मानवता शांति और समृद्धि की तरफ बढ़ें, हर भारतीय शांति से जी सके, विकसित भारत के सपने को पूरा कर सके इसके लिए भारत का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर इस शक्ति का इस्तेमाल भी जरूरी है। पिछले कुछ दिनों में भारत ने यही किया है। मैं एक बार फिर भारत की सेना और सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं।

#OperationSindoorमें अब तक