6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का ‘मिराज’, सेना ने की पुष्टि, देखें वीडियो

Operation Sindoor: एयर मार्शल ने कहा मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और सभी उपकरण और प्रणालियां चालू हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार व तत्पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 12 May 2025, 4:43 PM IST

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सेना ने कहा कि भारत की लड़ाई हमेशा पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचे के खिलाफ थी और आगे भी रहेगी। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना ने पाकिस्तानी मिराज के मलबे की क्लिप भी दिखाई। इसके साथ ही पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया।

‘हमारा टारगेट आतंकी थे’

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारा टारगेट आतंकी थे, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ और इसे अपनी लड़ाई बना ली। उन्होंने कहा कि हमने 7 मई को केवल आतंकवादी ठिकानों पर ही हमला किया था। अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली। इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक थी और इसमें उनका जो भी नुकसान हुआ, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं। हमारी एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था।

‘अगले मिशन के लिए तैयार और तत्पर’

एयर मार्शल ने आगे कहा कि मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और सभी उपकरण और प्रणालियां चालू हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार व तत्पर हैं।

‘ये दूसरे तरह का वॉर था’

उन्होंने कहा कि ये दूसरे तरह का वॉर था और ऐसा होना ही था। अगली जब भी लड़ाई होगी, भगवान करे लड़ाई न हो लेकिन अगर हुई तो ये पिछली की तरह नहीं होगी। हर एक लड़ाई एक अलग तरीके से लड़ी जाती है।

चाइनीज ओरिजन की मिसाइल थीं शामिल

एयर मार्शल एके भारती ने कहा पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले में चाइनीज ओरिजन की मिसाइल शामिल थीं, इनमें लॉन्ग रेंज रॉकेट और यूएवी थे। चीनी ओरिजन के कुछ कॉप्टर्स और ड्रोन (बाद में उन्होंने इसे टर्किश बताया) थे। इन्हें हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण हुए नष्ट

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो दुर्दशा आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी। हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है। पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुए। मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सहराना करता हूं। जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया।

यह भी पढ़ें- भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पड़ोसी देश में दिखा अमेरिकी विमान, घबरा गए पाकिस्तान-अमेरिका

#OperationSindoorमें अब तक