31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का JF-17, कश्मीर में हमले की कर रहा था कोशिश

भारतीय वायुसेना ने कश्मीर के पाम्पोर क्षेत्र में पाकिस्तान के JF-17 थंडर लड़ाकू विमान को मार गिराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anish Shekhar

•

Updated: 7 May 2025, 8:34 AM IST

पाम्पोर, कश्मीर: भारत ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का लोहा मनवाया। मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना ने कश्मीर के पाम्पोर क्षेत्र में पाकिस्तान के JF-17 थंडर लड़ाकू विमान को मार गिराया, जो नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में हमले की कोशिश कर रहा था। भारतीय रडार ने घुसपैठ पकड़ी, और त्वरित कार्रवाई में विमान को नष्ट कर दिया। मलबा पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा। पाकिस्तान ने इसे "नियमित गश्त" बताया, जबकि भारत ने इसे आतंकी हमलों का जवाब करार दिया। इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को और भड़का दिया है।

एयर डिफेंस एक्टिव, पाकिस्तानी जेट मार गिराया

पीओके और पाक में एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने पुलवामा के पंपोर में घुसने का प्रयास करते पाकिस्तानी जेट विमान को मार गिराया। एयरस्ट्राइक के बाद ही भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक एयरस्ट्राइक, 90 आतंकी ढेर, जैश-लश्कर और हिज्बुल के ठिकाने तबाह

सीमा पर गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने एक्स पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र में भीमबर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।

हमें जवाब देने का अधिकार - शहबाज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में पांच जगहों पर हमले हुए हैं। पाकिस्तान कोथोपे गए इस युद्ध का जवाब देने का पूरा अधिकार है। पूरा पाकिस्तान सेना के साथ खड़ा है। हम भारत के इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।

#PahalgamAttackमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय