23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा पहला संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 12 May 2025, 5:29 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन होगा, जो 22 अप्रेल को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद हुए घटनाक्रम के बारे में बात कर सकते है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच अभी सीजफायर है।

पहलगाम हमले के बाद बैठकों का दौर रहा जारी

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा और रणनीति को लेकर कई उच्च-स्तरीय बैठकों का नेतृत्व किया। इस हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए और तुरंत कार्रवाई शुरू की। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पीएम मोदी की बैठकों का दौर जारी रहा।

सोमवार को भी की हाई लेवल मीटिंग

पाकिस्तान के साथ जारी सीजफायर के बीच सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान मौजूद रहें। इसके अलावा एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी बैठक में शामिल हुए।

भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला

भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये ठिकाने मुख्य रूप से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के थे। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों मारे गए। वहीं इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

पाकिस्तान के हमलों को किया नाकाम

पाकिस्तान ने 8 मई को जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, जिसमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल थे। भारत ने अपने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग करके इन हमलों को नाकाम कर दिया। वहीं भारत ने दावा किया कि ऑपरेशन में सभी लक्षित आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए गए। इसके अलावा पाकिस्तान ने नागरिक हताहतों का दावा किया, लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि केवल आतंकी ढांचे निशाने पर थे।

यह भी पढ़ें- भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का ‘मिराज’, सेना ने की पुष्टि, देखें वीडियो

#OperationSindoorमें अब तक