11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी शासित राज्यों में गोमांस पर बैन लगाने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र और हरियाणा में गोहत्या और गोमांस के व्यापार पर प्रतिबं‍ध लगने के बाद अब झारखंड में भी गोहत्या और बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। झारखंड के मुख्य सचिव राजीव गौबा ने गृह और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव के निर्देश पर पशुपालन विभाग के उपायुक्तों को पत्र लिखकर कहा गया कि झारखंड में गोहत्या दंडनीय है। गोमांस का व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसे सख्ती से लागू किया जाए। पशुपालन विभाग के साथ बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने गोमांस कानून को सख्ती से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बतया कि मारने के लिए बाहर से लाए जा रहे पशुओं को जब्त किया जाएगा और इसे किसानों को देने के नियम पर काम हो रहा है। गौरतलब है कि झारखंड से पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में गोहत्या और गोमांस पर बैन लगाया गया था। हालांकि झारखंड में गोहत्या पर 2005 से ही प्रतिबंध है, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बैन करने का आदेश दिया गया है। साथ ही गोमांस के व्यापार पर भी प्रतिबंध है।


Top Stories

1

मौसम दिखाएगा नया खेल: 12, 13 और 14 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

2

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान बजट से बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, हजारों पदों पर होमगार्ड्स की भर्ती करेगी सरकार

3

MP के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों के परिवार को मिलेगी पेंशन, मोहन सरकार का बड़ा फैसला

4

ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश भी होश में आया, नहीं मिली पेनल्टी तो कहा- हम इंडिया के साथ मिलकर…

5

50 साल की खोज खत्म, 121 करोड़ की खदान में शुरू होगा सोने का खनन, कटनी बनेगी मध्यप्रदेश की ‘स्वर्ण नगरी’