भारत (India) के 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के बाद से पाकिस्तान (Pakistan) में डर का माहौल हैं। भारत के सफल 'ऑपरेशन सिंदूर' में 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए और 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। पाकिस्तान में भारत विरोधी कई आतंकी रहते हैं, जो भारत की एयरस्ट्राइक्स में मारे गए। हालांकि पिछले तीन साल में पाकिस्तान में रहने वाले कई भारत विरोधी आतंकी रहस्यमयी तरीके से मारे गए हैं। पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों के इन आतंकियों को मार गिराने के मामले समय-समय पर ही सामने आते हैं। अब पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का अंत हो गया है।