5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारत की कई रक्षा वेबसाइटों को हैक करने का किया दावा

Pahalgam Terror Attack: समूह ने दावा किया कि उसने भारतीय सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान और अन्य वेबसाइटों को हैक कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 5 May 2025, 6:12 PM IST

पाकिस्तान साइबर ग्रुप ने रक्षा वेबसाइटों को हैक करने का किया दावा

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। वहीं पाकिस्तानी हैकर्स भारतीय रक्षा वेबसाइटों को निशाना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रक्षाकर्मियों की संवेदनशील जानकारी साइबर हमलों से खतरे में पड़ सकती है, जिसमें उनके लॉगिन क्रेडेंशियल भी शामिल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'पाकिस्तान साइबर फोर्स' नाम के हैंडल ने भारतीय रक्षा संस्थानों में सेंध लगाकर संवेदनशील जानकारी हासिल करने का दावा किया है।

वेबसाइट हैक करने का किया दावा

समूह ने दावा किया कि उसने भारतीय सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान और अन्य वेबसाइटों को हैक कर लिया है। हालांकि अभी तक भारतीय अधिकारियों द्वारा इसका आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

जांच की शुरू

बता दें कि 'पाकिस्तान साइबर फोर्स' के हैंडल से शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक हमलावरों ने भारतीय रक्षा कर्मियों से संबंधित लॉगिन क्रेडेंशियल सहित वर्गीकृत कार्मिक डेटा तक पहुंच का दावा किया है। साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी है। 

पाकिस्तान साइबर फोर्स हैंडल पर लगाई रोक

बता दें कि अब पाकिस्तान साइबर फोर्स नाम के हैंडल पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, एक्स पर उसने आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के एक वेबपेज की तस्वीरें शेयर की थी, जहां पर एक भारतीय टैंक की तस्वीर को पाकिस्तानी टैंक से बदल दिया गया था। इसके अलावा एक और पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में नामों की एक सूची थी, जो जाहिर तौर पर भारतीय रक्षा कर्मियों की थी।

पहलगाम के बाद दूसरा साइबर हमला 

बता दें कि सोमवार को कथित हैक पाकिस्तान प्रायोजित हैकर्स द्वारा किया गया दूसरा प्रयास है। इस सप्ताह की शुरुआत में पाक हैकर्स ने भारतीय वेबसाइटों में सेंध लगाने के कई असफल प्रयास किए, जिसमें बच्चों, दिग्गजों और कल्याण सेवाओं से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें- CRPF जवान को नौकरी से किया गया बर्खास्त, पाकिस्तानी लड़की से की थी शादी

पहलगाम में 26 लोगों की हुई मौत

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाए है। भारत द्वारा उठाए गए कदमों से पाकिस्तान से डरा हुआ है।

#PahalgamAttackमें अब तक