
भोपाल। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जैसे ही देश के किसानों के लिए तोहफे का ऐलान किया, मध्यप्रदेश के किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। पिछले साल जून माह में मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन के कारण प्रदेशभर के किसान सरकार से खफा थे। मोदी सरकार ने किसानों को खुश करने की कोशिश की है। गौरतलब है कि इसी साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है, इसलिए भाजपा सरकार किसानों को नाराज नहीं करना चाहती है।
वित्तमंत्री ने की ये बड़ी घोषणा
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने किसानों के लिए खरीफ की फसलों को उत्पादन लागत से कम से कम डेढ़ गुना दाम पर लेने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
-यह भी कहा गया है कि किसानों की आमदनी बढ़ाकर साल 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
-केंद्र की भाजपा सरकार ने अपना संकल्प दोहराया कि किसानों को लागत से डेढ़ गुना कीमत मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए बाजार मूल्य और MSP में अंतर की रकम सरकार वहन करेगी।
-मोदी सरकार ने इस बजट में कहा कि बाजार के दाम रयदि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम है तो सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को बाकी पैसा दिलाया जाए।
-इसके लिए नीति आयोग व्यवस्था बनाएगा।
-मोदी सरकार किसानों के लिए 11 लाख करोड़ का फंड भी बनाएगी।
BUDGET NEWS
MUST READ
खुशखबरीः अब ट्रेन में ले सकते हैं अलग-अलग राज्यों के ट्रेडिशनल फूड्स का मजा
MP में भाजपा की मुश्किल बढ़ाने आ रही है शिवसेना, बनाया सीक्रेट प्लान
मध्यप्रदेश बदलने के लिए आम आदमी पार्टी ने बनाई खास रणनीति, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें
कांग्रेस नेता ने की महिला पर टिप्पणी, बोले- दारू जितनी पुरानी, उतनी अच्छी
बीजेपी की इस दिग्गज नेता ने लिया राहुल गांधी से मिलने का फैसला, कांग्रेस-बीजेपी में हडकंप
भाजपा सांसद ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को बताया कॉकरोच, कांग्रेस ने भी दिया जवाब
मंत्री की सादगीः ढाबे पर खाया दाल तड़का, लोगों की समस्याएं भी सुनीं
Updated on:
02 Feb 2018 11:44 am
Published on:
01 Feb 2018 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
