
Aaj Ka Rashifal 1 April 2025 Tuesday Daily Horoscope Today: आज का राशिफल मंगलवार 1 अप्रैल 2025
Tuesday Daily Horoscope: वृषभ कर्क समेत 7 राशियों के लिए मंगलवार मंगलमय होने वाला है। 1 अप्रैल को इन राशियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। दैनिक राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भविष्य (Aaj Ka Rashifal 1 April 2025)
आज का राशिफल मेष राशि 1 अप्रैल के अनुसार अपने आप पर विश्वास रखो, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि 1 अप्रैल मंगलवार के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 1 अप्रैल 2025 के अनुसार मंगलवार के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
दैनिक राशिफल सिंह राशि 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे, घर पर शांति बनाए रखें।
मंगलवार राशिफल 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को अपने पराए में फर्क समझे। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें, किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलो में बोलना बंद करें।
ये भी पढ़ेंः
मंगलवार राशिफल के अनुसार 1 अप्रैल 2025 के अनुसार तुला राशि वाले आज कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
वृश्चिक आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025 के अनुसार सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
धनु आज का राशिफल 1 अप्रैल के अनुसार नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
मकर आज का राशिफल के अनुसार मंगलवार 1 अप्रैल का दिन चिंताजनक हो सकता है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आज का कुंभ राशिफल 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार के दिन दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
आज का राशिफल मीन राशि 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं, लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
संबंधित विषय:
Updated on:
01 Apr 2025 10:11 am
Published on:
31 Mar 2025 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
