15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tarot Horoscope 28 June 2025 : इन राशियों पर होगी शनि देव की विशेष कृपा, धन-लाभ, व्यापार और विदेश यात्रा के योग

Tarot Horoscope 28 June 2025 : शनिवार, 28 जून 2025 को शनि देव और टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन सौभाग्यशाली रहेगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, यह दिन कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आ रहा है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jun 27, 2025

Tarot Horoscope 28 June 2025

Tarot Horoscope 28 June 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Horoscope 28 June 2025 : शनिवार 28 जून 2025 के दिन शनि देव की कृपा और टैरो कार्ड्स के अनुसार मिथुन, कर्क, सिंह , कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन सौभाग्य लेकर आ रहा है। मिथुन राशि वालों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कर्क और मकर वालों के लिए आज आय के नए स्रोत खुलेंगे, विदेश यात्रा के योग। सिंह और तुला राशि वालों को व्यापार के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कन्या और धनु वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बता रही हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सम्पूर्ण राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क होकर रहने की जरूरत है। खराब मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपकी अपने माता पिता से अनबन हो सकती हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक रूप से परेशान होकर निर्णय लेकर काम करें।

यह भी पढ़ें : शनिदेव की मेहरबानी से इन 7 राशियों को होगा बंपर लाभ, जानिए अपना राशिफल

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को सोच समझकर बोलने की जरूरत है। इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Mithun)

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों को आज अपना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Kark)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित आज आपको कई परेशानियों से बचाएगा। साथ ही आपके यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और समाज में आपकी जान पहचान बनेगी।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Singh)

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपकी व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहने वाली हैं। किसी नए उत्पाद या सेवा शुरू करने में सफल हो सकते हैं। व्यापार के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सभी लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Sawan 2025 Shiv Puja Vidhi : सावन के महीने में शिव को प्रसन्न करने के 14 अचूक उपाय और वो 4 चीजें जो भूलकर भी न चढ़ाएं

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी शानदार रहने वाला है। आपके सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोग आज अपना ज्यादातर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करने पहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को अपनी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है साथ ही सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहने वाला है।

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों आप अपने बिजनेस और ऑफिस की तरफ से किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आपकी किस्मत का सितारा बदल रहा है लेकिन, मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी हासिल नहीं कर पाएंगे।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी भी काम में ज्यादा प्रमाद करना हानिकारक साबित हो सकता है। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक